{"_id":"57152d8f4f1c1bf4338b4a5a","slug":"increasing-heat-falling-on-heavy-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ती गर्मी जिंदगी पर पड़ रही भारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ती गर्मी जिंदगी पर पड़ रही भारी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुंह ढककर वाहन चलाने की विवशता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में अभी से ही पारा बढ़ने से लोग परेशान हो गए हैं। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस चैत के महीने में जेठ की गर्मी का अहसास होने लगा है।
बीते तीन दिनों से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सुबह से ही लू के थपेड़े लगने शुरू हो जाते हैं। जैसे जैसे दिन चढ़ता जाता है वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती जाती है और सड़कों पर ट्रैफिक तक कम होता जाता है। बढ़ते तापमान का अहसास लोगों को सुबह से ही होने लगता है। गर्मी के कारण नगर के हाईवे, मुख्य मार्गों सहित बाजारों में भी सन्नाटा देखा गया।
हमेशा व्यस्त रहने वाला थाना चौराहा, धामपुर मुरादाबाद रोड, ठाकुरद्वारा रोड भी सूने पड़े दिखाई दिए। सोमवार को साप्ताहिक बाजार होने के बावजूद सोमवार का बाजार, जुमरात का बाजार भी दोपहर के समय सुनसान दिखाई दिया। सीएचसी प्रभारी डा. विशाल दिवाकर ने कहा कि ऐसी गर्मी में तापमान ज्यादा होने के कारण लू का खतरे के साथ-साथ संक्रामक रोगों के बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
पारा 38 के पार पहुंचा
नगीना में कृषि अनुसंधान मौसम विभाग के आरके शर्मा ने बताया कि दिन भर हवा पश्चिम व दक्षिण की चलने के कारण धूप में तेजी के साथ तपिश रहने से पारा बढ़ा है. जिसके चलते सुबह के समय न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 65 प्रतिशत तथा दुपहर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 35 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम में गर्मी और बढ़ेगी। इधर, नगीना सीएचसी प्रभारी अधिकारी डा. नवीन कुमार ने बच्चों को धूप में घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।