फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased water level of Kotwali river in Najibabad, vehicle stuck on slip

Bijnor News: नजीबबााद - कोटावाली नदी का बढ़ा जलस्तर, रपटे पर वाहन फंसा

Fri, 04 Aug 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Increased water level of Kotwali river in Najibabad, vehicle stuck on slip
भागूवाला की कोटावाली नदी रपटे पर बढ़ा जलस्तर। (स्रोत-ग्रामीण)
- कोटावाली नदी रपटे पर पानी आने से वाहनों का आवागमन बंद
विज्ञापन

- नदी रपटे के दोनों ओर लगी वाहनों की कतारें, नौ घंटे बाद सुचारू हुआ यातायात
फोटो-04एनजेडबी03आर

संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला/नजीबाबाद (बिजनौर)। कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार को तड़के से नदी रपटे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। नदी रपटे से गुजर रहा एक भारी वाहन फंस गया। नौ घंटे बाद फंसे वाहन को वाहन निकाला गया और यातायात सुचारु कराया गया।
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का शुक्रवार को करीब पांच बजे जलस्तर बढ़ गया। नदी के रपटे पर करीब दो फीट पानी चला। पानी के तेज बहाव को देखते हुए रपटे के दोनों ओर तैनात पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। इस दौरान नदी रपटे से गुजर रहा एक भारी वाहन रपटे पर फंस गया। डेढ़ घंटे बाद कोटावाली नदी का जलस्तर कम हुआ, लेकिन वाहन फंसा होने के कारण यातायात सुचारु नहीं हो सका।
विज्ञापन

यातायात सुचारु न होने से नदी रपटे के दोनाें ओर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भारी वाहनों समेत रोडवेज बसों के यात्रियों ने अपने गंतव्य जाने के लिए घंटों इंतजार किया। सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक बजे नदी रपटे पर फंसे वाहन को निकाला गया। नौ घंटे बाद कोटावाली नदी रपटे पर यातायात सुचारु हुआ। कई वाहन पूर्वी गंग नहर मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed