{"_id":"5e14c18f8ebc3e87e35d55f8","slug":"increased-two-cages-preparing-to-order-one-more-bijnor-news-mrt462623110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पिंजरे बढ़ाए, एक और मंगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पिंजरे बढ़ाए, एक और मंगाने की तैयारी
विज्ञापन
बिजनौर। गांव मोहंडिया के जंगल में मादा गुलदार सोमवार रात नहीं दिखी। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने मंगलवार को दो और पिंजरे लगवाए हैं। एक और पिंजरा अमरोहा से मंगवाया जा रहा है।
मादा गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव मोहंडिया के जंगल में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगवाए हैं। ट्रैप कैमरों में गुलदार कई बार कैद हो चुकी है। मालन नदी की ओर वाले क्षेत्र में थोड़ी थोड़ी दूर पर तीन पिंजरे लगाकर उनमें बकरी भी बांध रखी हैं। मादा गुलदार इस ओर घूमते हुए ट्रैप कैमरों में कैद तो हुई है लेकिन वह पिंजरों की ओर नहीं गई। रविवार को तो मादा गुलदार मालन नदी की ओर लगे कैमरे के पास पौन घंटे तक घूमती दिखी थी। लेकिन सोमवार रात मादा गुलदार की फोटो किसी ट्रैप कैमरे में कैद नहीं हुई। मादा गुलदार को पकड़ने के लिए मंगलवार को दो और पिंजरे लगाए गए हैं। इसके अलावा एक और पिंजरा अमरोहा से मंगवाया जा रहा है। दस ट्रैप कैमरे पहले से ही लगे हैं।
जंगली बिल्ली के बच्चे मिले
नगीना के एक गांव में गन्ने के एक खेत से सोमवार को जंगली बिल्ली के दो बच्चे दिखे। गांव वालों ने इन्हें गुलदार के शावक समझ लिया। शावकों को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ लग गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि शावक गुलदार के नहीं जंगली बिल्ली के हैं। बाद में शावकों को खेत में दूसरे स्थान पर रख दिया गया।
विज्ञापन
दो पिंजरे बढ़ाए
डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे बढ़ा दिए गए हैं। नगीना में मिले बिल्ली के बच्चों को खेत में रख दिया गया है।