फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased immunity with hot water, lemon and honey

गर्म पानी, नींबू और शहद से बढे़गी इम्यूनिटी

Thu, 22 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Increased immunity with hot water, lemon and honey
गर्म पानी, नींबू और शहद से बढे़गी इम्यूनिटी
विज्ञापन

बिजनौर। आयुर्वेद में कोरोना को मात देने की ताकत है। समय-समय पर औषधियां लेकर सामान्य व्यक्ति भी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है। चिकित्सकों का दावा है कि यदि इसके साथ-साथ अपने दैनिक जीवन में योगासन को भी शामिल किया जाए तो इसका प्रभाव दोगुना किया जा सकता है।
वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए हर कोई तरह-तरह के प्रयास कर रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण उस व्यक्ति पर अधिक असर करता है, जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कम होती है। यदि व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर है तो उस पर इसका प्रभाव कम होता है। इसका मतलब ये नहीं कि अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीज इसे नजरअंदाज करें। ऐसे लोगों को भी दो गज दूरी-मास्क है जरूरी और कोविड-19 की अन्य गाइडलाइन का पालन करना ही चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी लोग सुबह को खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिससे कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा काढ़ा पीने से भी कोविड को हराया जा सकता है। इस बात का सभी ध्यान रखें कि जरा भी परेशानी होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी औषधि न लें। ऐसा करके स्वयं और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed