फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased crime in the state

प्रदेश सरकार में अपराध बढ़ा

Tue, 23 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में शामली जिले के थानाभवन से विधायक सुरेश राणा ने कहा कि अखिलेश सरकार ने एक मंत्री के इशारे पर उनका उत्पीड़न किया है। यहां तक कि रासुका में उन्हें निरुद्ध किया गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सपा सरकार के उक्त मंत्री को जेल भेजवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेत पर किसान और सीमा पर जवान मुस्तैदी से तैनात रहता है। देश की तरफ अगर किसी दुश्मन ने आंख उठाकर देखा तो उसे मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। 
विज्ञापन

सुमंगलम फार्म हाउस में पार्टी की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र धनौरिया को सहारनपुर जिले का प्रभारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पउप्र. बनाने पर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश राणा ने कहा कि आज प्रदेश में गुंडागर्दी और अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही गुं्डागर्दी को खत्म करा दिया जाएगा। मोदी का स्पष्ट संदेश है कि न तो खाऊंगा और न ही खाने दूंगा। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिशन 2017 में प्रदेश की जनता विरोधियों का सफाया कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम करे। बिजनौर जिले में आठों विधान सभा सीटों से भाजपाई विधायक बनाए और उन्हें लखनऊ विधान सभा में भेजें।  नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र चौहान ने कहा कि अबकी बार हम लोगों को हरहाल में भाजपा की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ें। हम सभी को अभी से ही मिशन की सफलता में जुटना है। महेंद्र धनौरिया ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में धार्मिक और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर सेवा करने वाली कई संस्थाओं व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। कई संस्थाओं ने महेंद्र धनौरियों को भी सम्मानित किया। समारोह में जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पुरषोत्तम अग्रवाल, प्रमोद छाबड़ा, नीरजा सिंह, राघव शरण गोयल, गौरव माहेश्वरी, हर्षवर्धन, दीपक , दीपेंद्र सैनी, राजेंद्र कात्यायन , पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, अरविंद झिल्लू, संजय चौहान रहे। संचालन नगराध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल व आशीष अग्रवाल ने किया। यहां तक कि रासुका में उन्हें निरुद्ध किया गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सपा सरकार के उक्त मंत्री को जेल भेजवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेत पर किसान और सीमा पर जवान मुस्तैदी से तैनात रहता है। देश की तरफ अगर किसी दुश्मन ने आंख उठाकर देखा तो उसे मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। 
सुमंगलम फार्म हाउस में पार्टी की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र धनौरिया को सहारनपुर जिले का प्रभारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पउप्र. बनाने पर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश राणा ने कहा कि आज प्रदेश में गुंडागर्दी और अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही गुं्डागर्दी को खत्म करा दिया जाएगा। मोदी का स्पष्ट संदेश है कि न तो खाऊंगा और न ही खाने दूंगा। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि मिशन 2017 में प्रदेश की जनता विरोधियों का सफाया कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम करे। बिजनौर जिले में आठों विधान सभा सीटों से भाजपाई विधायक बनाए और उन्हें लखनऊ विधान सभा में भेजें।  


नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र चौहान ने कहा कि अबकी बार हम लोगों को हरहाल में भाजपा की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ें। हम सभी को अभी से ही मिशन की सफलता में जुटना है। महेंद्र धनौरिया ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में धार्मिक और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर सेवा करने वाली कई संस्थाओं व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। कई संस्थाओं ने महेंद्र धनौरियों को भी सम्मानित किया। समारोह में जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पुरषोत्तम अग्रवाल, प्रमोद छाबड़ा, नीरजा सिंह, राघव शरण गोयल, गौरव माहेश्वरी, हर्षवर्धन, दीपक , दीपेंद्र सैनी, राजेंद्र कात्यायन , पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, अरविंद झिल्लू, संजय चौहान रहे। संचालन नगराध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल व आशीष अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed