फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased coolness, life-threatening rains

बारिश से बढ़ी ठंडक, जनजीवन अस्तव्यस्त

Thu, 21 Feb 2019 12:16 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 21 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Increased coolness, life-threatening rains
बिजनौर में बारिश में छाता लगाकर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। दिन भर रुक-रुक कर हवा के साथ बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने गेहूं की फसल को छोड़कर आलू, सरसों, आम के बौर के लिए नुकसानदायक है। साथ ही अगले 48 घंटों में कहीं कहीं बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन





बुधवार को सुबह से ही हवा के साथ बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिले का न्यूनतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आर्द्रता 96 और दोपहर के समय आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। नगीना स्थित मौसम वैधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार बुधवार को बारिश नापने लायक नहीं हुई। उन्होंने अगले 48 घंटे में अगले घने बादल छाए रहने और करीब दो से चार एमएम तक बारिश होने का अनुमान बताया है। प्रेक्षक ने बताया कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए मुफीद है। आलू, सरसों, आम के बौर के लिए प्रतिकूल हैं। प्रेक्षक ने किसानों को सलाह दी है कि वे दलहनी फसलों की सिंचाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed