फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increase immunity with Ayurvedic

आयुर्वेदिक उपायों से बढ़ाएं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता

Wed, 22 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Increase immunity with Ayurvedic
आयुर्वेदिक उपायों से बढ़ाएं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन

बिजनौर। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय अपनाने को शासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शासनादेश में बताया है कि आयु व स्वास्थ्य से जुड़ा विज्ञान होने के साथ ही आयुर्वेद प्राकृतिक साधनों के प्रयोग पर बल देता है। रोगों से बचाव का आयुर्वेदिक पक्ष दिनचर्या व ऋतुचर्या पर आधारित होता है। आयुर्वेद शास्त्रों में वर्णित सरल उपायों द्वारा व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर सकता है। पूरे दिन गरम पानी पीना चाहिए। कम से कम 30 मिनट योगासन, प्रणायाम व ध्यान करना चाहिए। हल्दी, जीरा, धनिया, लहसुन आदि मसालों का भोजन में प्रयोग करना चाहिए। रोज दस ग्राम च्यवनप्राश खाना चाहिए। तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सोंठ, मुनक्का से बनी हर्बल टी, काढ़ा दिन में दो बार पीना चाहिए। इसमें स्वादानुसार गुड़ या नींबू मिला सकते हैं। 150 एमएल गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर दिन में दो बार पीना चाहिए। सुबह, शाम तिल या नारियल का तेल या घी नाक के दोनों छिद्रों में डालना चाहिए। एक चम्मच तिल या नारियल के तेल को एक या दो मिनट तक कुल्ले की तरह मुंह में घुमाना चाहिए। इसे थूक कर गरम पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में दो बार करें। दिन में एक बार गरम पानी में पुदीने के पत्ते या आजवाइन डालकर पानी की भांप लें। खांसी या गले में खराश होने पर लौंग के चूर्ण में गुड़ या शहद मिलाकर दिन में दो या तीन बार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed