फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Income of weavers will increase through solar energy

Bijnor News: सौर ऊर्जा के जरिए बढ़ेगी बुनकरों की आय

Fri, 19 May 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Income of weavers will increase through solar energy
- सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद समेत पूरे मंडल के बुनकरों को पारंपरिक बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वजह, प्रदेश सरकार बुनकरों को मुख्यमंत्री पावरलूम बुनकर सौर ऊर्जा योजनान्तर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने को अनुदान दे रही है। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से बुनकरों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। क्योंकि महंगी बिजली से उनकी आय प्रभावित हो रही है।
यह बात अधीक्षक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग बिजनौर ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में कहीं। उन्होंने ने बताया कि 05 किलोवॉट से 25 किलोवॉट तक ऑफ ग्रिड लिथियम आयन बैट्री सहित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होंगे। इसके लिए 50 प्रतिशत अनुदान पावरलूम बुनकरों को देय है। कहा कि मुरादाबाद मण्डल के समस्त जिलों में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित एवं संचालित हैं। कहा कि अटल बिहारी बाजपेई पावरलूम विद्युत फ्लैट रेट योजनान्तर्गत 5 किलोवॉट तक के पावरलूम विद्युत संयोजना का 0.5 आधा हॉसपावर तक सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजनान्तर्गत क्षेत्र स्तर पर चयनित उत्कृष्ट हथकरघा उत्पाद को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में धनराशि दी जाएगी। स्पेशल कम्पोनेट प्लान (एवसीपी) के तहत झलकारी बाई योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग के हथकरघा एवं पावरलूम बुनकर को मद प्रशिक्षण, कार्यशाला निर्माण व हथकरघा, पावरलूम क्रय के लिए अधिकतम 4.05 लाख का अनुदान देय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed