{"_id":"60466acf8ebc3e592578ef31","slug":"inauguration-of-women-s-reporting-outpost-bijnor-news-mrt5290129174","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला रिपोर्टिंग चौकी का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला रिपोर्टिंग चौकी का उद्घाटन
विज्ञापन
महिला रिपोर्टिंग चौकी का उद्घाटन
चांदपुर/नगीना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने कोतवाली परिसर स्थित महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए नारी को आत्मनिर्भर बनना होगा। नारी सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। इसमें करीब बीस महिला सदस्यों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सीओ शुभ सुचित, कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक वंदना रस्तोगी, अर्चना शर्मा एडवोकेट, पवन कुमारी, प्रीति कौशिक, सुनीता कौशिक, शशी सैनी, ज्योति देवी आदि मौजूद रहीं।
वहीं, नगीना कोतवाली में एसडीएम घनश्याम वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव व थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे की मौजूदगी में मिशन शक्ति अभियान के तहत गठित महिला सुरक्षा समिति की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ज्योति, कमलेश सैनी, नाज खान, पूजा, नरगिस खान, सरिता रानी, कविता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।