{"_id":"6755e89f6a420653ea0563e4","slug":"inauguration-of-purchasing-center-of-bijnor-sugar-mill-in-kadapur-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-137702-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कड़ापुर में बिजनौर शुगर मिल के क्रय केंद्र का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कड़ापुर में बिजनौर शुगर मिल के क्रय केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव कड़ापुर में बिलाई चीनी मिल के स्थान पर वेव चीनी मिल का क्रय केंद्र परिवर्तन होने पर रालोद पदाधिकारियों ने उद्घाटन किया।
गांव कड़ापुर में रालोद के बैनर तले दो गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराएं जाने को लेकर बेमियादी धरना- प्रदर्शन चल रहा था। गांव कड़ापुर व बाटपुरा के किसान गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने की मांग को लेकर बेमियादी धरना-प्रदर्शन करने में लगे रहे। अब रालोद पदाधिकारियों के प्रयास से क्रय केंद्र का परिवर्तन हो सका। बिलाई चीनी मिल के स्थान पर वेव चीनी मिल का गन्ना सेंटर स्थापित होने पर किसानों ने पूजा-अर्चना कर खुशी मनाई। रविवार को गांव कड़ापुर में रालोद के पूर्व सांसद मुंशी रामपाल सिंह, प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, डॉ नीरज चौधरी आदि पहुंचे और वेव चीनी मिल बिजनौर के गन्ना सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
उक्त पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की मेहनत और सच्चाई की जीत हुई है। कहा कि अब बाटपुरा के किसानों के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने के संबंध में रणनीति तय की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को अवगत करा दिया गया है। इस अवसर पर रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष छोटन सिंह, कोमन सिंह, संदीप चौधरी, बंटी कुमार, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, कुलवीर सिंह, युवा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र सिंह चिकारा, संजीव राठी, शेर सिंह, छोटन सिंह, तुकमान सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रविंद्र सिंह ने किया।