फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inauguration of Atal Tinkering and Skill Lab building at Jawahar Navodaya Vidyalaya

Bijnor News: जवाहर नवोदय विद्यालय में अटल टिंकरिंग व स्किल लैब भवन का उद्घाटन

Fri, 24 Jul 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Atal Tinkering and Skill Lab building at Jawahar Navodaya Vidyalaya
चांदपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय भोजनालय समिति की संयुक्त बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही एसडीएम ने विद्यालय में अटल टिंकरिंग व स्किल लैब भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

समिति के नामित अध्यक्ष एसडीएम प्रशांत वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अमरीश चौहान ने विद्यालय के सुचारू संचालन एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए मुख्य मार्ग से विद्यालय के प्रवेश द्वार तक स्ट्रीट लाइट लगाने, परिसर में सोलर लाइट की व्यवस्था, विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा मच्छरों से बचाव के लिए समय-समय पर फॉगिंग कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। एसडीएम ने प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक के उपरांत एसडीएम ने विद्यालय परिसर में नव निर्मित अटल टिंकरिंग एवं स्किल लैब भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह, हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा, विद्यालय के उप प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, अभिभावक प्रतिनिधि दिनेश कुमार, नीरज देवी आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed