फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In three years, neither boring was done nor overhead tank could be built.

Bijnor News: तीन साल में बोरिंग हुआ न ही बन सका ओवरहेड टैंक

Mon, 18 May 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
In three years, neither boring was done nor overhead tank could be built.
अफजलगढ़। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर जमाल एतमाली के गांव दल्लीवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनने वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण तीन वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका है। मौके पर दो-दो फिट के ऊंचाई तक के पिलर खड़े हैं। नलकूप के लिए बोरिंग भी नहीं कराया गया। इससे ग्रामीणों की स्वच्छ पेयजल मिलने की आस टूटती जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 25 जुलाई 2023 को ओवरहेड टैंक का निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। यह काम 25 जनवरी 2025 तक पूरा होना था। निर्माण एलसी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दो करोड़ 56 लाख 14 हजार रुपये की लागत से किया जाना है। इस ओवरहेड टैंक से पंचायत के गांव दल्लीवाला की करीब 800 से अधिक की आबादी को पेयजल का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों के अनुसार तीन साल बीतने पर भी ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। साढ़े तीन साल बीतने के बावजूद बोरिंग तक नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से टंकी का निर्माण कार्य पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी विजयपाल सिंह का कहना है की साढ़े तीन वर्ष बीतने के बाद भी ओवरहेड टैंक का निर्माण जमीन से ऊपर नहीं उठा है। इससे गांव में पानी की आपूर्ति नहीं कराई जा सकी। शीघ्र पूर्ण रूप से पेयजल की आपूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण देवराज सिंह का कहना है कि अभी ओवरहेड टैंक ही नहीं बन पाया है तो पानी की आपूर्ति किस तरह से होगी। गांव में पाइप लाइन बिछाना तो दूर, बोरिंग भी नहीं हो पाया है।ग्रामीण पीने के पानी के लिए परेशान हैं। शीघ्र निर्माण कार्य व बोरिंग कराकर पानी की आपूर्ति सुचारू कराई जानी चाहिए।
ग्रामीण ब्रह्पाल सिंह का कहना है कि विभाग की हीलाहवाली के कारण तीन साल बीतने पर ओवरहेड टैंक का निर्माण भी नहीं कराया जा सका। बोरिंग भी नहीं हुआ है। उल्टे ग्रामीणों ने टंकी परिसर में उपले पाथने तथा बनी कोठरी में उपले रखना शुरू कर दिया है। ओवरहेड टैंक का शीघ्र निर्माण कराकर पानी की आपूर्ति शुरू की जानी चाहिए।

ग्राम निवासी रफीक अहमद का कहना है कि विभाग द्वारा टंकी निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है, जबकि पानी की आपूर्ति के लिए कई बार जल निगम के भी अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी का कहना है कि वह संबंध में दिखवाकर निर्माण कार्य व पानी की आपूर्ति कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed