फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the second phase, the fear instilled vote

दूसरे चरण में भी बेखौफ डाले वोट

Tue, 01 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
In the second phase, the fear instilled vote
बिजनौर। प्रधानी चुनाव के दूसरे चरण में जिले में 74.77 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान स्योहारा बुढनपुर ब्लॉक में रहा।
विज्ञापन


छिटपुट घटना को छोड़कर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्वक रहा। डीएम और एसपी ने निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए मतदान केंद्रों का ताबड़तोड़ दौरा किया।

अफवाह फैलाने के आरोप में करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले किया गया। इस बार प्रशासन ने प्रत्याशियों के बस्तों पर बैठकर पर्ची काट रहे उनके समर्थकों की भी वीडियोग्राफी कराई गई।

दूसरे चरण में जिले के अल्हैपुर-धामपुर, अफजलगढ़ और बुढ़नपुर स्योहारा ब्लॉक में मंगलवार को मतदान हुआ। ठंड होने के बाद भी मतदाताओं का जोश कम नहीं था। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। कई केंद्रों पर महिलाओं ने जमकर मतदान किया।
विज्ञापन


धामपुर ब्लॉक में 70.82 प्रतिशत, अफजलगढ़ में 75.23 प्रतिशत और बुढ़नपुर  ब्लॉक में 80.19 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रशासन की सख्ती के चलते ग्रामीणों ने बेखौफ होकर वोट डाले। रसूलपुर मतदान केंद्र के बूथ नंबर 182 पर दुपहर 12 बजे तक 90 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडी लेकर आने वाले मतदाताओं को ही मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति थी। पुराना धामपुर मतदान केंद्र के पास डीएम ने एक प्रत्याशी की पोस्टर लगी गाड़ी देखी, माइक से आवाज लगवाने पर जब कोई नहीं आया। तो डीएम ने गाड़ी के पहियों की हवा निकलवा दी।

इसी केंद्र पर डीएम ने अफवाह फैलाने के आरोप में नासिर हुसैन को पकड़ा और उसका मोबाइल ले लिया। इसी मतदान केंद्र पर पूर्व प्रधान और उसकी बेटी द्वारा एक पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी करने पर डीएम ने पूर्व प्रधान को बुरी तरह से लताड़ा।

मुरादाबाद मंडल के आयुक्त सुभाष चंद शर्मा और डीआईजी ओमकार सिंह ने अफजलगढ़ ब्लॉक के मतदान केंद्रों का दौरा किया। अलाऊद्दीन मतदान केंद्र के बूथ नंबर मतदाताओं की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था कराई गई। जैतरा, नींदडू, पित्थापुर, सहसपुर सहित कई मतदान केंद्रों पर एसपी ने भीड़ को चेतावनी देकर भगाया।

दौड़ते रहे पुलिस और प्रशासनिक अफसर
धामपुर। अल्हैपुर धामपुर में 97 प्रधानों और 267 वार्ड सदस्य के लिए मंगलवार को 120 मतदान केंद्रों के 217 बूथों पर मतदान सवेरे सात बजे से शुरू हुआ।

गांव जैतरा में बूथ के बाहर से डीएम और एसपी ने मतदान केंद्र के बाहर शांति भेग करने का प्रयास कर रहे युवक शैलेंद्र को पकड़ लिया। डीएम ने नींदडू के ही एक बूथ से दिल्ली के युवक महफूज को भी गिरफ्तार कर धामपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बताया कि उसका गांव में वोट नहीं है, वह अपने साथियें के साथ हंगामा करने का प्रयास कर रहा था। गांव मानपुर शिवपुरी में फर्जी मतदान रोकने की मांग को लेकर कई बार शोर शराबा हुआ। गांव मुहम्मदपुर सादा, उदयपुर, सुहागपुर में कई बार फर्जी वोटिंग को लेकर ग्रामीणों ने बूथों के बाहर हंगामा किया।

पुलिस ने उन्हें लाठियां फटकार कर भगाया। गांव जुगुपुरा, सलाराबाद, मनकुआ, सरकथल माधों में भी पुलिस को शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए ग्रामीणों पर सख्ती करनी पड़ी। अल्हैपुर ब्लाक में 97 प्रधान पद के लिए 770 प्रत्याशी मैदान में रहे, जबकि ग्राम सभा के 1217 वार्ड सदस्य पदों में केवल 267 वार्डों में केवल 590 प्रत्याशियों ने ही भाग्य आजमाया।


यहां पर 740 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 210 वार्डों से लोगों से पर्चे ही नहीं भरे थे। वह जगह खाली हैं। अल्हैपुर ब्लाक में कुल मतदाताओं की संख्या 1,90896 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed