फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the name of DPRO the employee threatened Pradhan's husband

Bijnor News: नजीबाबाद - डीपीआरओ के नाम से प्रधान के पति को धमकाया

Fri, 18 Aug 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
In the name of DPRO the employee threatened Pradhan's husband
- मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने खंड कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

फोटो-17एनजेडबी01ए और 01बी
नजीबाबाद। बिजनौर मुख्यालय के एक कर्मचारी ने डीपीआरओ के नाम से प्रधान के पति को धमकाया। इसके विरोध सहित कई मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय पर धरना दिया। ग्राम प्रधानों ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत असदुल्लापुर की पंचायत सहायक की कार्य के प्रति निष्क्रियता पर 11 अगस्त को पंचायत की बैठक बुलाई गई थी। प्रधान के पति धीर सिंह को पंचायत के दौरान जिला मुख्यालय से चंदेश्वर ने स्वयं को डीपीआरओ बताते हुए पंचायत का विरोध किया और बैठक समाप्त करने का दबाव बनाया। इस संबंध में 14 अगस्त को ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजनौर पहुंचा था। आश्वासन के बावजूद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


बीडीओ ज्योति चौधरी ने संयुक्त बीडीओ विक्रम सिंह, एडीओ पंचायत राकेश कुमार की उपस्थिति में प्रदर्शनकारी, ग्राम प्रधानों और जिला मुख्यालय पर संबंधित प्रकरण में वार्ता की। प्रधान डीपीआरओ के नाम से प्रधानों को हड़काने वाले व्यक्ति को नजीबाबाद बुलाने की मांग पर अड़े रहे। प्रधानों की ओर से बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में चंदेश्वर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने, ग्राम पंचायत सचिवों के व्यवहार में परिवर्तन लाने, निष्क्रिय पंचायत सहायकों को तत्काल हटाने, ग्राम पंचायत के मनरेगा से पक्का कार्य पूर्ण होते ही भुगतान करने, मनरेगा के पक्का कार्य टीए से न करवाने और प्रधानों के संज्ञान के बिना टीए द्वारा किए गए भुगतानों की जांच कराने की मांग की गई। इस दौरान सतविंदर सिंह पोप, मो. मुस्तफा, दीपक कुमार, राजवीर सिंह, ममता रानी, रविता देवी, हरविंदर कौर, उमा देवी, सरोज देवी, अंजू रानी, दीपा रानी, नरवैल सिंह, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed