फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the middle of the Ganges, the water in the canal moved at the speed of one km per hour.

मध्य गंगा में नहर में एक किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ा पानी

Thu, 08 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the middle of the Ganges, the water in the canal moved at the speed of one km per hour.
बिजनौर में बैराज से मध्य गंगा नहर में छोड़ा गया पानी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार को मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ा गया। बिजनौर बैराज से पांच क्यूसेक पानी नहर में डिस्चार्ज किया जोकि एक किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ा। प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना में 4400 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज पर उत्सव का माहौल रहा। लखनऊ से सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता अनिल कुमार भी बैराज पहुंचे। बैराज को फूलों से सजाया गया। बाकायदा हवन पूजन करने के साथ बैराज के गेट खोलने के लिए प्रमुख अभियंता अनिल कुमार, सूरजपाल सिंह मुख्य अभियंता, अवधेश कुमार मुख्य अभियंता ने बटन दबाया। इससे पहले नारियल फोड़कर नहर में पानी छोड़ने का श्रीगणेश किया गया। फिलहाल बैराज से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस परियोजना की मुख्य नहर की लंबाई 66 किमी है, जिसमें 55 किमी तक पानी छोड़ा गया है। दरअसल नहर के किमी 55 पर अमरोहा में रेलवे का ब्रिज बन रहा है। फिलहाल यहीं तक ही पानी छोड़कर नहर का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर 1: 30 बजे बैराज के गेट खोले गए तो सिंचाई विभाग के अफसरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि इस परियोजना के पूरा किए जाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर बने हुए थे। इसकी शुरुआती लागत एक हजार करोड़ रुपये थी, जो कि बाद में बढ़कर 4400 करोड़ रुपये हो गई। परियोजना की लागत का 2800 करोड़ रुपया जमीनों के मुआवजे में ही खर्च हुआ है। हर एक किलोमीटर पर रही एक जेई की तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी छोड़े जाने के इस उत्सव में सिर्फ लखनऊ से ही आलाधिकारी नहीं जुटे बल्कि 14 डिविजन के अधिशासी अभियंताओं ने भी बैराज पर डेरा डाल लिया था। वहीं नहर में पानी छोड़े जाने के बाद नहर की मजबूती क ा जायजा लेने के लिए हर एक किलोमीटर पर एक जेई की तैनाती रही। जिससे पानी के बहाव और नहर की स्थिति पर नजर रखी जा सके।
डार्क जोन में शामिल 11 ब्लॉक तक पहुंचेगा पानी
मध्य गंगा नहर परियोजना से मुरादाबाद, अमरोहा और संभल जिले के 11 ऐसे ब्लॉक में सिंचाई के पानी मुहैया होगा जोकि डार्क जोन में हैं। 11 डार्क जोन को मिलाकर कुल 11 ब्लॉक में पानी की आपूर्ति होगी। मुख्य नहर से बहजोई और चंदौसी शाखा नहर निकली हैं। इन शाखा नहर से रजबहे और वितरण प्रणाली 1065 किमी बनाई गई है।

ये रहे मौजूद
अधीक्षण अभियंता अनुराग अग्रवाल, भारतेंदु गौड़, केएम कंसल, जेके अग्रवाल, कौशल रमन प्रजापति, अधिशासी अभियंता पीपी गौतम, मनोज कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed