फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the investigation, the possession of the cemetery land was found

जांच में कब्रिस्तान की भूमि पर मिला कब्जा

Thu, 09 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
In the investigation, the possession of the cemetery land was found
मंडावली। राजस्व विभाग द्वारा की गई जांच में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। हल्का लेखपाल ने कब्जाई गई भूमि पर निशान लगाकर लोगों को कब्जा हटाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के गांव लाहककलां में ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में तहसीलदार गोपेश तिवारी से शिकायत की थी। ग्रामीण मो. जकी ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की थी। तहसीलदार के निर्देश पर हल्का लेखपाल वेदपाल सिंह पुलिस बल के साथ जांच के लिए लाहककलां पहुंचे और कब्रिस्तान की भूमि की नापतौल की। लेखपाल वेदपाल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा पाया गया। कब्रिस्तान की भूमि पर निशान लगाकर कब्जा करने वाले ग्रामीण मो. कबीर, मो. इब्राहिम, जहीर तैय्यब आदि को कब्जा हटाने की हिदायत दी गई है। यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान प्रधान राकेश कुमार, एसआई सुभाष तोमर, कांस्टेबल राजकुमार, अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed