{"_id":"69b2fd1641df3092f40094b7","slug":"in-the-forest-of-matauraman-a-leopard-is-camped-in-a-sugarcane-field-with-three-cubs-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-174376-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मटौरामान के जंगल में तीन शावकों के साथ गन्ने के खेत में डेरा डाले है गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मटौरामान के जंगल में तीन शावकों के साथ गन्ने के खेत में डेरा डाले है गुलदार
विज्ञापन
धामपुर के गांव मटौरामान में तीन शावकों के साथ जंगल में मिली गुलदार ,ग्रामीण में दहशत ।स्रोत ग्र
धामपुर। क्षेत्र के गांव मटौरामान में बृहस्पतिवार दोपहर बाद भटियाना माइनर के निकट हितेश्वर चौधरी के गन्ने के खेत में गुलदार तीन शावकों के साथ डेरा डाले हुए हैं। ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर पकड़वाने की मांग की है। चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो वन विभाग के खिलाफ आंदोलन होगा।
भाकियू जिला प्रवक्ता चौधरी राजेंद्र सिंह, शुभम, सहदेव सिंह, राजकुमार, अवनीश कुमार, विपिन कुमार, नेपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय जब गांव के लोग हितेश्वर चौधरी के खेत में काम करने के लिए गए थे। तब इस दौरान गन्ने के खेत में एक गुलदार तीन शावकों के साथ देखी गई। जैसे ही ग्रामीणों ने गुलदार को देखा तो उनके होश उड़ गए। वह गुलदार से बचाव के लिए किसी तरह शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़े। हालांकि गुलदार ने किसी भी ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन गांव वालों में दहशत है।
गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी वन विभाग का अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर गुलदार को पिंजरे में कैद कर वनों में ले जाकर नहीं छोड़ा तो आंदोलन होगा। उधर डिप्टी डेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पकड़ने का प्रयास करेगी। बता दें कि इस क्षेत्र में बहुतायत संख्या में गुलदार जंगलों में नजर आ रहे हैं। लेकिन वन विभाग की ओर से गुलदारों को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों में असंतोष पनप रहा है।