फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the dispute between two parties, sticks and stones were used.

Bijnor News: दो पक्षों के बीच विवाद में चले लाठी डंडे, पथराव

Fri, 05 Jan 2024 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 05 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
In the dispute between two parties, sticks and stones were used.
बिजनौर। हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिनमें जमकर मारपीट और लाठी डंडे चले, दोनों ही पक्ष में पथराव भी हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। मामले में महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों का शांति भंग में चालान भी किया गया। विवाद का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बिजनौर शहर में नूरपुर रोड पर स्थित एक मोहल्ले के बाहर हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों की महिलाएं और पुरुष आपस में भिड़ गए। पहले तो इनमें मारपीट हुई बाद में लाठी डंडे चलने लगे। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। विवाद में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें तीन चार लोग घायल हो गए हैं। केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed