फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the death of the girl student, the answer was sought from the school management committee

छात्रा की मौत में स्कूल प्रबंध समिति से जवाब तलब

Thu, 21 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
In the death of the girl student, the answer was sought from the school management committee
छात्रा की मौत में स्कूल प्रबंध समिति से जवाब तलब
विज्ञापन

पैजनियां। स्कूली वाहन से गिरकर हुई नर्सरी की छात्रा की मौत के मामले में स्कूल प्रबंध समिति को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस घटना से पल्ला झाड़ने के बाद स्कूल ने नोटिस बोर्ड पर लिख दिया कि बच्चों को लाने ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी।
उप संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से स्कूल की प्रबंध समिति को नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि गांव सोतखेड़ी निवासी नदीम की पांच वर्षीय पुत्री आशिया एचएम पब्लिक स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। बुधवार को स्कूल वैन के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन टाटा मैजिक वाहन से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। यह हादसा तेज गति से वाहन को मोड़ते हुए उसका दरवाजा खुल जाने की वजह से हुआ। एचएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सतवीर सिंह ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि उन्होंने स्कूल के बाहर नोटिस बोर्ड लगाया है कि बच्चों को वाहन से लाने और ले जाने की व्यवस्था स्वयं अभिभावक की होगी। उधर, गांव महमदाबाद, भवानीपुर, सोतखेड़ी, पैजनियां आदि के ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की ओर से ही व्यक्ति विशेष को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह ने बताया कि हाल ही में स्कूल प्रबंधकीय समिति की बैठक में सभी को निर्देशित किया था कि स्कूली वाहनों पर स्कूल का नाम लिखा जाएगा। यदि कोई प्राइवेट वाहन प्रबंधकीय समिति के बगैर अनुमति के स्कूल से बच्चे लाने ले जाने का काम करता है तो स्कूल की प्रबंधकीय समिति को सूचित कर वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूलों की प्रबंधकीय समिति की बैठक बुलाई गई है। वाहनों का चेकिंग अभियान चलाकर मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर उन्हें सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed