फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In plain areas like mountains, cold

मैदानी क्षेत्रों में पहाड़ों जैसी ठंड

Sun, 08 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
In plain areas like mountains, cold
बिजनौर में छाता लगाकर जाते ट्रैक्टर सवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में शुक्रवार रात आई तेज बारिश और हवा ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। बिजली इतनी तेज आवाज के साथ कड़की की सभी डर गए। शनिवार को भी पूरा दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। हवा चलने से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर तीन बजे तक जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। गेहूं और गन्ने के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। हालांकि सरसों की फसल गिरने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। पूरे जिले में 27 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब नौ बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। कुछ बूंदाबांदी भी हुई। रात करीब एक बजे तेज हवा और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब चार बजे तक तेज बारिश हुई। कई मोहल्लों में पानी भर गया। बारिश और हवा के कारण लगभग पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात को बिजली इतनी तेज आवाज के साथ कड़की कि लोग डर गए। सुबह को भी यही हाल रहा। तेज हवा से गन्ने की फसल भी गिर गई। शनिवार को भी पूरा दिन ठंडी हवा चली और रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश ने मौसम को एकदम से ठंडा कर दिया है। बारिश और तेज हवा के प्रकोप से सहमे लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। बारिश और तेज हवा के कारण जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई जगह बिजली लाइन में फाल्ट हुए। शनिवार दोपहर चार बजे तक जिला मुख्यालय पर बिजली बहाल हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। गिरा तापमान गेहूं की फसल के बहुत फायदेमंद साबित होगा। ठंड होने से गेहूं का उत्पादन बढ़ेगा। हवा से गन्ने की फसल तो गिर गई, लेकिन इससे फसल को कोई खास नुकसान नहीं होगा। सरसों की फसल गिरने से उत्पादन गिरेगा। बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इसका असर गन्ने की छिलाई व मिल में गन्ने की आपूर्ति पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

नगीना स्थित मौसम वेधशाला प्रेक्षक डा.आरके शर्मा के अनुसार अभी बादल छाए हुए हैं और आर्द्रता भी अधिक है। बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं अफजलगढ़ में नहरों में सिंचाई के लिए पानी की किल्लत के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन बारिश होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। गेहूं, गन्ना और अन्य फसलों को पानी मिलने से लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अनिल राठी, विजेंद्र सिंह, रूठ सिंह, इंदर सिंह, तेज सिंह, कश्मीर सिंह, विक्रम सिंह आदि का कहना है कि ऐसा मौसम फसल के लिए बेहद जरूरी है। वहीं नींदडू़ में  शनिवार को रुक रुक कर दिन भर बारिश होती रही। किसान फरमूद, शादाब, शाहिद, आफताब तथा रियासत आदि ने बताया कि बारिश से गन्ना, गेहूं तथा आम आदि फसलों के लिए बहुत लाभकारी है। बारिश का प्रभाव आगामी गन्ने की फसल पर भी पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed