{"_id":"68c0729e82ff5a14480c8edc","slug":"in-naya-village-a-leopard-entered-a-house-and-killed-a-child-bijnor-news-c-14-mbd1011-971610-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नया गांव में गुलदार ने घर में घुसकर बालक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नया गांव में गुलदार ने घर में घुसकर बालक को मार डाला
Wed, 10 Sep 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद- हर्ष कुमार (फाइल फोटो)।
नजीबाबाद/बिजनौर। नया गांव में गुलदार ने हर्ष (8) पर मंगलवार की शाम 7:15 बजे घर पर नल से पानी लेते समय हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर के नयागांव निवासी रवि का बेटा हर्ष अपने के घर में लगे नल से पानी ले रहा था। पीछे से आया गुलदार उसकी गर्दन पकड़कर भागने लगा। शोर मचाने पर गुलदार बालक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बड़िया निवासी नरेंद्र सिंह संधू ने परिजनों के साथ घायल हर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचाया। अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया। पांच सितंबर को कोड़िया वन क्षेत्र के कलरवाली में बालिका गुड़िया (12) को गुलदार ने मार दिया था।
सीओ नितेश प्रताप सिंह, तहसीलदार संतोष यादव, वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने बड़िया पहुंचकर हाईवे पर जाम लगा दिया।