फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In cold weather, 'no cash' board missing a sweat

सर्द मौसम में ‘नो कैश’ बोर्ड देख छूट रहा पसीना

Fri, 23 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में अधिकांश बैैंकों में कैश नहीं होने से ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहक कैश लेने के लिए बैंक खुलने से काफी पहले सर्द मौसम में लाइन में लग जाते हैं। अधिकांश बैंकों में नो कैश का बोर्ड टांग दिया गया। इससे लाइन में लगे लोग अपने घरों को चले गए। पीएनबी मंडी शाखा सहित कई बैंकों के बाहर लोगों ने कैश न होने पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि अधिकांश बैंकों के अधिकारी कैश समाप्त होने का बोर्ड लगाकर लोगों को घर भेज देते हैं, जबकि भीड़ के कम हो जाने के बाद अपने चहेतों को मनमाने तौर पर कैश देते हैं। लोगों ने आरबीआई के अफसरों से बैंकों की चेकिंग की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ग्राहकों के हंगामा करने के बाद एचडीएफसी बैंक का एटीएम चालू हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जितना कैश उन्हें प्राप्त हो रहा है, वह उसी हिसाब से एटीएम में लोगों के डाल रहे हैं। 
विज्ञापन

पिछले दो दिन से एचडीएफसी बैंक का एटीएम अधिकारियों ने कैश का टोटा होने के कारण बंद कर दिया था। नतीजतन लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। तीन दिन  पहले इस बैंक के एटीएम पर लाइन में लगे लोगों ने कमीशन खोरी के चक्कर में एक होमगार्ड को पीट दिया था। होमगार्ड पर आरोप था कि वह लाइन में सबसे पीछे खड़े लोगों से साठगांठ कर उनसे कमीशन पाकर उनके एटीएम कार्ड से पैसे लाकर  दे रहा था। इसलिए बैंक अधिकारियों ने बढ़ते बखेड़े को  शांत करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव में कैश होने के बावजूद भी एटीएम को बंद कर दिया था। पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच में कैश का वितरण हुआ। सर्वयूपी ग्रामीण बैैंक में कैश का टोटा होने से कैश की परेशानी  रही। एसबीआई अल्हैपुर में भी  लोगों को राहत नहीं मिली। अपेक्षा के अनुरूप पैसे न मिलने से ग्राहक लौट गए। नूरपुर थाने के  गांव मोरना के सिंडिकेट बैंक के बाहर भी लोगों ने हंगामा किया। उधर, कासमपुरगढ़ी में भी उपभोक्ताओं ने बैंक में तैनात पुलिसकर्मियों पर चहेतों को टोकन देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों ने पुलिसकर्मियों को हटवाने की मांग की है। उधर, बादीगढ़ एसबीआई में भी कैश नहीं मिलने से ग्राहक लौट गए। ग्राहकों को दुपहर तक कैश          बांटा गया। बाद में नौ कैश का बोर्ड टांग दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed