{"_id":"637fb21637738855f576fe5b","slug":"in-bhakiyu-s-meeting-youth-were-called-upon-to-be-organized-nazibabad-news-mrt615059776","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भाकियू की बैठक में युवाओं से संगठित रहने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भाकियू की बैठक में युवाओं से संगठित रहने का आह्वान किया
विज्ञापन
नजीबाबाद में भाकियू के युवा नगर अध्यक्ष को मनोनयन पत्र देते पदाधिकारी।
- फोटो : NAZIBABAD
भाकियू की बैठक में युवाओं से संगठित रहने का आह्वान
नजीबाबाद। भाकियू की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याएं उठाईं गईं। शादाब शेख को भाकियू का युवा नगर अध्यक्ष बनाया गया।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ और ब्लॉक महासचिव वीरेश राणा के नेतृत्व में शकूरनगर में बैठक आयोजित हुई। सरदार वरिंदर सिंह बाठ ने कहा कि युवा शक्ति देश, प्रदेश, पार्टी, संगठन को मजबूत बनाने का काम करती है। किसान आंदोलन को भी मजबूत बनाने के लिए युवा शक्ति की आवश्यकता हैं। उन्होंने युवाओं व किसानों से संगठन से जुड़ने और 26 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाले किसान महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का अपील की। इसी क्रम में युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ ने शकूरनगर निवासी शादाब शेख को भाकियू के युवा नगर अध्यक्ष का मनोनीत पत्र दिया है। शादाब शेख ने सभी पदाधिकारियों के समक्ष संगठन को मजबूत बनाने और संगठन की नीतियों का प्रचार करने का संकल्प लिया।
बैठक में नीटू चौधरी, भूपेंद्र सिंह, ऋषभ चौधरी, वकार अहमद, रिजवान अहमद, अंकित चौधरी, कमेंद्र सिंह, मो. असलम, सुलेमान आदि मौजूद रहे।