फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In a fight between children and adults, sticks and sticks were used, five injured

Bijnor News: बच्चों के झगड़े में बड़ों में चले लाठी डंडे, पांच घायल

Wed, 07 Feb 2024 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
In a fight between children and adults, sticks and sticks were used, five injured
पुलिस ने एक पक्ष की ओर से मुकदमा पंजीकृत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। बच्चों की मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

एक पक्ष के विनोद कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी मोहल्ला पीर का पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की देर शाम बच्चों की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सेवक पुत्र राजेश, जयपाल पुत्र बाबू, राजपाल पुत्र राजेश, सतीश पुत्र रमेश, विनोद पुत्र रमेश, अर्जुन पुत्र जयपाल लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए और हमला कर दिया। बीचबचाव का आए उसके परिजन सोनू, विशाल पर भी हमला किया।
विज्ञापन

इसमें सोनू और विशाल के काफी चोंटें आई है। वहीं, दूसरे पक्ष से भी सतीश पुत्र रमेश और पंकज पुत्र राजू घायल हुए हैं, जिनका उपचार सीएचसी में चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित विनोद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed