फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Important place of functionalism approach in sociology: Prof. Rajesh

समाजशास्त्र में प्रकार्यवाद उपागम का महत्वपूर्ण स्थान : प्रो. राजेश

Thu, 17 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Important place of functionalism approach in sociology: Prof. Rajesh
समाजशास्त्र में प्रकार्यवाद उपागम का महत्वपूर्ण स्थान : प्रो. राजेश
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज मेरठ, सेठ रंग लाल कोठारी राजकीय पीजी कॉलेज राजसमंद राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में समाजशास्त्र एवं सामाजिक-मानवशास्त्र में प्रकार्यात्मक सिद्धांत विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान हुआ।
लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष व मुख्य वक्ता प्रो. राजेश मिश्रा ने आगस्ट काम्टे से लेकर मैलिनोवास्की एवं रैडक्लिफ ब्राउन तक संरचनात्मक-प्रकार्यात्मक सिद्धांत में आए बदलाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाजशास्त्र में प्रत्यक्षवाद के साथ ही प्रकार्यवाद उपागम का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रकार्यवाद यह मानता है कि समाज की क्रियाएं व्यवस्थित तरीके से चलती हैं। इसीलिए प्रकार्यवाद के समर्थक समाज को एक व्यवस्था के रूप में देखते हैं।
विज्ञापन

डॉ. लता कुमार ने कहा कि वह समाजशास्त्र के महान पुरोधा हैं, जो भारत में निरंतर समाजशास्त्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि मुख्य वक्ता का व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा, क्योंकि उन्होंने सामाजिक परिवेश के समस्त पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सिद्धांत को समझाने का प्रयास किया है। एकेएम पीजी कॉलेज सीतापुर की डॉ. पुष्पा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुचित्रा शर्मा ने किया। आयोजन समिति में डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. अखिलेश, ज्ञानेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह रहे। एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज लखनऊ की डॉ. अंशु केडिया के मार्गदर्शन व डॉ. अंजू सिंह प्राचार्या मेरठ, डॉ. रचना तैलंग प्राचार्या राजसमंद व डॉ. अमित कुमार सिंह प्राचार्य चांदपुर के संरक्षण में आयोजित व्याख्यान में डॉ. साधना, डॉ. जैबा नाज, डॉ. अभिषेक सिंह चौहान, डॉ. रेखा रानी, डॉ. कीर्ति गौड़, डॉ. अनामिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed