फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Important phase of house listing completed, DM residence got number 197

Bijnor News: मकान सूचीकरण का महत्वपूर्ण चरण पूर्ण, डीएम आवास को मिला 197 नंबर

Mon, 25 May 2026 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Important phase of house listing completed, DM residence got number 197
बिजनौर। जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य के अंतर्गत महत्वपूर्ण चरण रविवार को पूरा हो गया। प्रगणकों ने नक्शे नजरी तैयार कर भवनों को नंबर दिए। डीएम आवास को 197 नंबर दिया गया है जबकि उनके कार्यकारी आवास को 157 नंबर मिला है।
विज्ञापन

रविवार को प्रगणक रुचि चौधरी एवं पर्यवेक्षक विनोद यादव ने डीएम की मौजूदगी में उनके कार्यकारी आवास पर भवन का जनगणना क्रमांक 157 अंकित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के मुख्य आवास को जनगणना क्रमांक 197 आवंटित कर उसे रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। प्रशासन के अनुसार प्रत्येक भवन और आवासीय इकाई की सटीक पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है, जिससे भविष्य में जनसंख्या आंकड़ों का सुव्यवस्थित संकलन और विश्लेषण हो सकेगा। इस मौके पर लखनऊ निदेशालय के जनगणना प्रभारी जेपी यादव, नगर पालिका परिषद बिजनौर के ईओ विकास कुमार, कलक्ट्रेट के जनगणना सहायक मुकेश कुमार, डॉ. आकाश कुमार अग्रवाल, अमित कुमार और राजीव आदि मौजूद रहे। डीएम ने इस दौरान जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक किसी भी तरह के भ्रम में न आएं और जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। जनगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को सही जानकारी दें ताकि राष्ट्रहित का यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed