फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Immersion of idols of Goddess Durga by taking out a procession

Bijnor News: शोभायात्रा निकालकर मां दुर्गा की मूर्तियों का किया विसर्जन

Sat, 04 Oct 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Immersion of idols of Goddess Durga by taking out a procession
बिजनौर में धर्मनगरी बंगाली कालोनी में मूर्ति विसर्जन से पूर्व एक दूसरे को सिंदूर लगाती महिलाएं।
बेगावाला। क्षेत्र की तीनों बंगाली कॉलोनियों में छह दिन चले दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद शुक्रवार को मां दुर्गा सहित अन्य सभी देवताओं की मूर्तियों को गंगा की धारा में विसर्जित किया गया। धर्मनगरी बंगाली काॅलोनी में मां दुर्गा समिति के तत्वावधान में महिलाओं ने बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार सफेद और लाल रंग की साड़ी पहनकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम मां दुर्गा की आरती की गई। शुक्रवार को विसर्जन से पहले मां दुर्गा, सरस्वती, कार्तिकेय, गणेश, महिषासुर की मूर्तियों को धर्मनगरी, घासीवाला बंगाली कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बंगाली समाज के युवक और युवतियां गुलाल खेलते हुए चल रहे थे। ढोल की थाप पर नाचते हुए अगले बरस मैया फिर आना, हमारे सारे दुखों को दूर करना... गाते हुए चल रहे थे। इसके बाद मूर्तियों को गंगा की धारा में विसर्जित किया गया। इस दौरान धर्मनगरी से कमेटी अध्यक्ष नीलमणि पाल, तपनपाल, तापसपाल, सुधीर, संजय मजूमदार, सावित्री हल्दर आदि रहे। धर्मनगरी और घासीवाला बंगाली कॉलोनी के लोगों ने मां की प्रतिमाओं को गंगा की धारा में अलग-अलग विसर्जित किया। हेमराज बंगाली कॉलोनी के निवासी मूर्तियों का विसर्जन नहीं करते।

बिजनौर में धर्मनगरी बंगाली कालोनी में मूर्ति विसर्जन से पूर्व एक दूसरे को सिंदूर लगाती महिलाएं।

बिजनौर में धर्मनगरी बंगाली कालोनी में मूर्ति विसर्जन से पूर्व एक दूसरे को सिंदूर लगाती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed