फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Immediately remove the barriers to vaccination: SDM

Bijnor News: एसडीएम ने ली ब्लॉक रिस्पांस टीम की बैठक

Fri, 25 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Immediately remove the barriers to vaccination: SDM
नजीबाबाद में टीकाकरण अवरोध दूर करने के निर्देश देते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। एसडीएम ने नियमित टीकाकरण के अवरोधों को तत्काल दूर करने के लिए ब्लॉक रिस्पांस कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक में टीकाकरण अवरोध दूर करने के विकल्पों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने ब्लॉक रिस्पांस बैठक में टीकाकरण अवरोधों की समीक्षा की। प्रतिरक्षण अधिकारी कुंवर सिंह, कुमार कुंज, यूनिसेफ के बीएमसी हसीनुद्दीन, शमा परवीन ने नजीबाबाद ब्लॉक से 246 और किरतपुर ब्लॉक के 262 टीकाकरण अवरोध से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम ने टीकाकरण अवरोध दूर करने के मिशन से जुड़े विभाग प्रतिनिधियों को अवरोध दूर करने के लिए संबंधित परिवारों से संपर्क कर 10 दिन के भीतर दो वर्ष आयु तक के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीओ पंचायत राकेश कुमार, एडीओ किरतपुर बाबूराम, सीडीपीओ प्रभारी रेखा अंबेडकर, किरतपुर प्रभारी सुमन प्रजापति, पूर्ति अधिकारी अमित कुमार, अरविंद चौधरी, सुधीर कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed