फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal occupation of 105 out of 2591 ponds

2591 तालाबों में से 105 पर अवैध कब्जा

Mon, 29 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of 105 out of 2591 ponds
2591 तालाबों में से 105 पर अवैध कब्जा
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर तहसील क्षेत्र के राजस्व अभिलेखों में दर्ज करीब 105 तालाबों पर लोगों के अवैध कब्जे है। इन तालाबों की जमीन का रकबा करीब 33 हेक्टेयर है। तालाबों को कब्ज मुक्त कराने को विभाग की ओर से हाईकोर्ट के आदेश पर कई बार अभियान चले पर आज तक कब्जा मुक्त नहीं हो सका है। तहसीलदार रमेशचंद्र सिंह चौहान का कहना है कि अतिक्रमित तालाबों को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग की ओर से रिपोर्ट से डीएम को अवगत करा दिया गया है।
तहसीलदार रमेशचंद्र सिंह चौहान ने बताया कि धामपुर तहसील क्षेत्र में सन 1952 (फसली वर्ष 1359) की स्थिति के अनुसार राजस्व अभिलेखों में तालाबों की संख्या 2591 है। 2486 तालाब कब्जा मुक्त है। जिनका रकवा करीब 573.475 हेक्टेयर है। इनमें से कुल 105 तालाब अतिक्रमित है। इन तालाबों का क्षेत्रफल करीब 32.874 हेक्टेयर है। बकौल तहसीलदार, इनमें से अभी तक केवल 24 तालाबों को कब्जा मुक्त कर उन्हें पूर्व की शक्ल में खुदवाया जा चुका है। इन तालाबों का क्षेत्रफल करीब 9.005 हेक्टेयर है। जिन तालाबों पर कब्जा है उन तालाबों की जमीन पर पुरानी आबादी, रास्ता आम है या फिर इन जमीनों का मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन

जो जमीन कब्जे में हैं उन्हें मुक्त कराया जाए
तहसीलदार ने बताया कि उनके स्तर से सभी लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति उनके क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा न कर सकें। जिसने चोरी छिपे से कब्जे कर रखे है उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाए। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई कराई जाए। सरकार के आदेश है कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed