{"_id":"616323248ebc3ed32c1b51b8","slug":"illegal-hoardings-become-trouble-for-drivers-dhampur-news-mrt560103726","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों की मुसीबत बने अवैध होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों की मुसीबत बने अवैध होर्डिंग्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चालकों की मुसीबत बने अवैध होर्डिंग्स
धामपुर। पालिका से क्षेत्र से गुजर रहे स्टेट हाईवे और प्रमुख चौराहों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स और यूनिपोल लगे हैं। जो वाहन चालकों की मुसीबत बने हुए हैं। इन होर्डिंग्स की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नगरपालिका और प्रशासन की ओर से इन्हें हटाने के लिए अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन यह केवल दिखावा ही बनकर रह जाता है।
विधानसभा चुनाव नजदीक होने से प्रमुख मार्गों पर होर्डिंग्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। दुर्गा विहार कॉलोनी चौक, प्रयास अस्पताल चौक, नगीना चौराहा, आरएसएम तिराहा, शीला टाकिज, विकास खंड कार्यालय के बाहर मुरादाबाद मार्ग पर, रानीबाग पुलिस चौकी तिराहा, जैतरा शुुगर मिल तिराहा, रोडवेज डिपो, रेलवे स्टेशन के बाहर मुरादाबाद मार्ग पर कई स्थानों पर बेतरतीब लगे होर्डिंग्स की भरमार है। नगीना चौराहा, नेताजी सुभाष तिराहा, भगत सिंह, एसडीएम तिराहा, पुराना धामपुर चुुंगी पर राजनीतिक दलों की फ्लैक्सी हाईवे के संकेतकों के ऊपर लगा दी गई हैं। एनएच-74 पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स की वजह से वाहन चालकों के विचलित होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पालिका के बाबू ने बताया कि 25 यूनिपोल और 50 से ज्यादा होर्डिंग्स नगरपालिका परिषद के रिकॉर्ड में हैं। नगरपालिका होर्डिंग्स लगाने के लिए स्थान ठेकेदारों को उपलब्ध कराती है। वर्ग फुट के हिसाब से इनका किराया वसूला जाता है।
नगर क्षेत्र में होर्डिंग्स कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन करते हुए लगाए जाते हैं। अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स समय-समय पर अभियान चलाकर हटा दिए जाते हैं। अब विशेष अभियान चला कर फिर से हटाए जाएंगे - सुुुभाष कुमार, ईओ नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
एनएचएआई अधिकारियों, नगरपालिका परिषद, नगर पंचायतों के ईओ से वार्ता कर मानकों के विपरीत लगे होर्डिंग्स और यूनिपोल को चिह्नित कर हटवाया जाएगा। बिना अनुमति के लगे होर्डिंग्स के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी - धीरेंद्र सिंह, एसडीएम

धामपुर में नगीना चौक पर लगा होर्डिंग्स- फोटो : DHAMPUR