{"_id":"6733aaa9bfc315e7d4086394","slug":"illegal-car-parking-of-embezzlement-accused-will-also-be-demolished-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-135626-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गबन के आरोपी की अवैध कार पार्किंग भी होगी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गबन के आरोपी की अवैध कार पार्किंग भी होगी ध्वस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। बड़ी मंडी में बंसल टॉकीज के निकट स्थित अवैध रूप से संचालित कार पार्किंग जल्द ध्वस्त होगी। यह पार्किंग विजय कुमार अग्रवाल की है, जो एसबीडी कॉलेज में हुए गबन के आरोपी है। एसडीएम रितु रानी ने जांच के बाद विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
बड़ी मंडी निवासी विनोद कुमार ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि एसबीडी कॉलेज के प्रबंधक गबन आरोपी विजय कुमार अग्रवाल अवैध तौर पर कार पार्किंग का संचालन कर रहे हैं। कई टिन शेड डालकर 100 से ज्यादा वाहनों को खड़ा कर धन की वसूली करते है। इसकी उनके पास कोई परमिशन भी नहीं है।
एसडीएम ने विनियमित क्षेत्र के जेई से जांच कराई। जांच में आरोपों के सही पाने पर एसडीएम ने 12 अगस्त 2024 को विजय कुमार अग्रवाल को नोटिस जारी का जवाब देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जवाब न देने पर 28 सितंबर को अवैध कार पार्किंग को ध्वस्त करने के निर्देश दिए है।