फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Police encounter with miscreants accused of robbery in Muthoot, two injured including sacked commandant of NSG

बिजनौर: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा मुथूट में लूट का आरोपी, एनएसजी के बर्खास्त कमांडेंट समेत दो घायल

Tue, 10 Aug 2021 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Aug 2021 02:40 PM IST
सार

बदमाशों में एक पंजाब के पटियाला का रहने वाला एनएसजी का बर्खास्त कमांडेंट रंजीत उर्फ फौजी और दूसरा बदमाश मुजफ्फरनगर जिले का अमजद है। बताया गया कि मुथूट फाइनेंस में रंजीत फौजी ही लूट की वारदात को अंजाम देने आया था।

विज्ञापन
Bijnor: Police encounter with miscreants accused of robbery in Muthoot, two injured including sacked commandant of NSG
हाथ में पिस्टल लेकर लूट की कोशिश करता बदमाश रंजीत फौजी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मुथूट फाइनेंस में लूट करने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल के नजदीक दो बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे जिसमें पुलिस की और से की गई फायरिंग में दोनों बदमाशों के पांव में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि एक बदमाश एनएसजी का बर्खास्त कमांडेंट है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पिछले माह मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में एक बदमाश ने लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान सायरन बजा दिए जाने पर बदमाश भागने लगा। वहीं सायरन की आवाज सुनकर कार्यालय के बाहर पॉपकार्न बेच रहे एक ठेले वाले होशराम निवासी गांव सलेमपुर ने साहस दिखाया और भागते बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन


बदमाश ने दबोचे जाने पर फायरिंग कर दी, इससे दहशत में आए पॉपकार्न विक्रेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई और बदमाश फरार हो गया। तभी से पुलिस इस बदमाश की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बिजनौर पुलिस को बदमाशों के क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस टीम ने दोनों को मालन नदी के नजदीक जंगल में घेर लिया। यहां पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बदमाशों के इस गैंग ने ही राजस्थान में 25 किलो सोना लूटा था। बदमाशों में एक पंजाब के पटियाला का रहने वाला एनएसजी का बर्खास्त कमांडेंट रंजीत उर्फ फौजी और दूसरा बदमाश मुजफ्फरनगर जिले का अमजद है। अमजद की ससुराल बिजनौर में है। 

बताया गया कि मुथूट फाइनेंस में रंजीत फौजी ही लूट की वारदात को अंजाम देने आया था।पकड़े गए बदमाशों से अमृतसर से लूटा गया 300 ग्राम सोना बरामद हुआ है। यह गैंग सोना लूटने की घटनाओं को अंजाम देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed