फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If you wake up the feeling of patriotism in your heart, then see...

देश प्रेम की भावना दिल में जगा कर तो देखो...

Fri, 28 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
If you wake up the feeling of patriotism in your heart, then see...
नजीबाबाद में कवि सम्मेलन में कवियों को सम्मानित करते संस्था अध्यक्ष। - फोटो : NAZIBABAD
देश प्रेम की भावना दिल में जगा कर तो देखो...
विज्ञापन

नजीबाबाद। अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों और कवयित्रियों ने देशभक्ति रचनाओं से सबका मन मोहा लिया।
संस्था के युवा कवि जसवंत सिंह प्रकाश द्वारा अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष प्रदीप डेजी और राजेश मिश्रा ने सरस्वती वंदना से किया। अंजलि मिश्रा ने कहा नहीं रहे अब शास्त्री नेहरू न ही भगत सिंह चंद्रशेखर, पहने मुखौटा राम का अब तो रावण घूम रहे घर घर, जसवंत सिंह प्रकाश ने राष्ट्र भक्ति की डगर है कठिन भी मगर, वतन पर समर्पित तन मन कीजिए, कुमुद कुमार ने पढ़ा, जो चढ़ गए निर्भीक फांसी के फंदों पर, भारत के बेटों की लहू की आग सुनाता हूं, बेगराज यादव ने कहा, देश प्रेम की भावना दिल में जगा कर तो देखो, भारत माता की जय का नारा लगा कर तो देखो, जितेंद्र कक्कड़ ने आओ सम्मान करें देश के संविधान का, देश के मान का देश के स्वाभिमान का, मंजू जौहरी ने कहा, मैं अपने देश के गणतंत्र का सम्मान करती हूं, तिरंगा हो कफन मेरा यही अरमान करती हूं, राजेश मिश्रा ने पढ़ा, काश मेरे मन में भी आज ऐसा विचार बन जाए, दुश्मन का घर भी मेरा परिवार बन जाए, समेत जयप्रकाश जौली, अशोक सविता, प्रमोद शर्मा, अजय जौहरी, राजेंद्र त्यागी, प्रदीप डेजी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। श्याम तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में शिव कुमार माहेश्वरी, विकास कश्यप, नरेंद्र पाल, पंकज माहेश्वरी, केशव, असलम, अरविंद, प्रभात जाखेटिया, मोहन कुमार, मनोज त्यागी, आलोक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed