फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If there is a disturbance with the share money, we will agitate

सदस्यता प्रमाण पत्र जारी करना है तो किसानों के जमा शेयर धनराशि का पूरा ब्यौरा देना होगा

Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
If there is a disturbance with the share money, we will agitate
शेयर धनराशि के साथ गड़बड़ी हुई तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति के अधिकारियों पर समिति में किसानों के जमा शेयर में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। कहा कि गन्ना समिति की ओर से किसानों के दो-दो सौ रुपये की धनराशि का सदस्यता प्रमाणपत्र बना रहे हैं, जबकि उनके समिति खाते में कई-कई सौ रुपये जमा हैं। केवल दो-दो सौ रुपये की सदस्यता का प्रमाणपत्र बनाना किसानों के साथ बेमानी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। चेताया कि यदि उनकी शेयर धनराशि के साथ किसी प्रकार की गड़बड़ी की गई तो आंदोलन होगा।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कविराज, जिला महासचिव दुष्यंत राणा, हरिराज सिंह जाट, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त के आदेश पर गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों के गन्ना समिति में जमा शेयर धनराशि का सदस्यता प्रमाणपत्र बना रहे हैं। पूरे रकम का सदस्यता प्रमाणपत्र बनाया जाए तो ठीक है, पर दो- दो सौ रुपये का प्रमाण पत्र बनाना सही नहीं है। आरोप है कि जारी प्रमाणपत्रों में लेजर में जमा धनराशि को पूर्ण ब्योरा भी नहीं दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीरता से लेते हुए आंदोलन को चेताया है। समिति के विशेष सचिव ने बताया कि समिति में 72 हजार किसान पंजीकृत हैं, जिनके शेयर जमा है उन्हीं के प्रमाणपत्रों को बनाया जा रहा है। किसानों की जमा शेयर धनराशि से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन

---
आरोप गलत : मनोज कुमार सचिव धामपुर
गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार ने किसानों के लगे आरोपों को गलत बताया है। कहा कि गन्ना विभाग शेयर धनराशि को हड़पना नहीं चाहता, बल्कि निकट भविष्य में गन्ना समिति संचालक बोर्ड के चुनाव होने वाले हैं। जिसके मद्देनजर उत्तरप्रदेश गन्ना आयुक्त के आदेश पर सदस्यों के प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे हैं। सदस्य बनने का शुल्क दो सौ रुपये ही होता है, जिसे उनके जमा शेयर धनराशि में से काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed