{"_id":"5fea2de28ebc3e3e8310232e","slug":"if-there-is-a-cold-winter-you-have-to-do-duty-dhampur-news-mrt517873260","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी हो तो क्या, ड्यूटी तो करनी ही है..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी हो तो क्या, ड्यूटी तो करनी ही है..
विज्ञापन
धामपुर में कड़ाके की ठंड में अलाव सेंककर डयूटी करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की सर्दी हो तो क्या, ड्यूटी तो करनी ही है...
धामपुर। कड़ाके की ठंड में पुलिस कर्मचारी रात में ड्यूटी कर रहे हैं। अधिकारियों ने नगर पालिका से सात स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है।
रविवार रात अमर उजाला रिपोर्टर ने छायाकार के साथ पुलिस ड्यूटी का हाल जाना। रात्रि नौ बजे के बाद शहर में अधिकांश लोग अपने घरों के भीतर कैद हो जाते हैं। लेकिन पुलिस सड़कों पर कड़ाके की ठंड में ड्यूटी दे रही है।
जब टीम नगीना चौराहे पर पहुंची तो वहां पर अलाव जल रहा था और कई पुलिसकर्मी हाथ सेंक रहे थे। पुलिस कर्मियों का कहना था कि ठंड बहुत हो रही है, लेकिन ड्यूटी तो करनी ही है। फल चौराहे पर भी ऐसा ही हाल नजर आया। पुराना धामपुर की चुंगी पर अलाव जल रहा था। पुलिस कर्मी डंडा लेकर गश्त कर रहे थे। आरएसएम डिग्री कॉलेज के तिराहे पर भी पुलिस पिकेट तैनात थी और वहां पर अलाव जल रहा था। पुलिसकर्मियों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में सड़कों पर रात भर खड़े रह कर ड्यूटी करना बहुत मुश्किल है। शीला टॉकीज और बलवीर चौराहे पर भी पुलिस की पिकेट अलाव के सहारे ड्यूटी देती नजर आई।
कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि पालिका से सात स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। कुछ स्थानों पर पुलिस ने अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था की है। पुलिस की नौकरी में ठंड ,सर्दी और बरसात के बावजूद ड्यूटी करनी होती है। पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है।