फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If the village head becomes the administrator, then the incomplete development will be completed.

Bijnor News: ग्राम प्रधान ही बनें प्रशासक तो पूरे हो जाएंगे अधूरे विकास

Fri, 08 May 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
If the village head becomes the administrator, then the incomplete development will be completed.
बिजनौर। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। पांच साल के कार्यकाल में जिले की पंचायतों में अभी बहुत से काम अधूरे रह गए हैं। ग्राम प्रधानों का कहना है कि इन कार्यों को पूरा कराने के प्रयास किए लेकिन किसी न किसी वजह से हो नहीं पाए। ग्राम प्रधानों को ही प्रशासन बनाया जाए तो यह कार्य भी पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासक ग्राम प्रधानों को ही बनाया जाए
ग्राम मिर्जापुर महेश उर्फ बांकपुर के प्रधान चौधरी खड़क सिंह का कहना है कि गांव में खेल के मैदान की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत में लगभग पांच बीघा जमीन है जिसमें खेल का मैदान बनाया जा सकता है। अब यदि प्रशासन ग्राम प्रधान को ही बनाया जाता है तो इस दिशा में कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। गांव में खेल के मैदान का निर्माण हो जाए तो गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अभी कई समस्याओं का समाधान है जरूरी
ग्राम बरूकी की प्रधान राधा देवी का कहना है कि नगीना-बिजनौर मार्ग से बरूकी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पक्का होना चाहिए। गांव के किनारे लगने वाले साप्ताहिक बाजार में कई गांव से लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। अब कार्यकाल पूरा हो रहा है। प्रशासन बनाया जाए तो इस समस्या का समाधान भी तलाशा जाएगा। इस मार्ग के पक्का होने से मालीवाला, नगला, शाहपुर, उमरी सहित कई गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरे काम कराएंगे पूरे
ग्राम पमड़ावली के प्रधान सचिन कुमार का कहना है कि लगातार ग्राम प्रधानों को प्रशासन बनाने की मांग उठ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि ग्राम प्रधान अपने अधूरे कार्यों को प्रशासक बनने पर पूरा करा सकते हैं। इसलिए प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। गांव में पानी, सफाई की समस्या के समाधान भी तलाशे जाएंगे।


गांव में हो बरातघर का निर्माण
ग्राम उमरी के प्रधान डॉ. शाहबाज अली का कहना है कि उमरी बड़ी ग्राम पंचायत है। पंचायत में काफी मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं। अपने कार्यकाल में इस दिशा में काम किया, लेकिन पूरा नहीं हो पाया। प्रशासन ग्राम प्रधान को बनाना चाहिए, ताकि जो काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed