{"_id":"6298f7f1d4329e484f0382cd","slug":"if-the-power-supply-does-not-improve-we-will-protest-bijnor-news-mrt5912731105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति न सुधरी तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति न सुधरी तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
झालू बिजली घर के अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपते भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली आपूर्ति न सुधरी तो करेंगे आंदोलन
झालू। ग्राम गंगोड़ा जट व रावणपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण किसानों की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूखने के कारण नुकसान हो रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने झालू बिजली उपकेंद्र पर अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने झालू बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग करते हुए अवर अभियंता अमरनाथ रौनियार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्राम गंगोड़ा जट व रावणपुर फिटर की विद्युत आपूर्ति पिछले एक सप्ताह से ठप होने के कारण ग्रामवासियों की फसल की सिंचाई करने में काफी परेशानी करना पड़ रही है। बिजली न आने के कारण किसानों की फसल सूख रही हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। कहा कि अगर बिजली आपूर्ति समय रहते सही नहीं होती तो कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना देंगे। ज्ञापन देने वालों में नरेश कुमार, राय बहादुर, बेगराज सिंह, रविंद्र सिंह, पद्म सिंह, अंकित कुमार, विपिन कुमार, उदित कुमार, सुदेश कुमार, राकेश सिंह, विजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, हर्ष कुमार, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता अमरनाथ रौनियार ने कहा कि झालू बिजली घर पर कैपेसिटर बैंक बदलने का कार्य चल रहा है, जिस कारण बिजली आपूर्ति करने में दिक्कत आ रही है।