फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If the Meerut railway line is built, industry and trade will get a boost.

Bijnor News: मेरठ रेल लाइन बने तो उद्योग, व्यापार को मिले बढ़ावा

Tue, 28 Oct 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
If the Meerut railway line is built, industry and trade will get a boost.
बिजनौर। बिजनौर से मेरठ रेलवे लाइन बिछाने की मांग लंबे समय से की जा आ रही है। व्यापारी, उद्यमियों का कहना है अगर, रेलवे लाइन बिछे तो उद्योग, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। बिजनौर में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन बिछने से पर्यटक बिजनौर घूमने आएंगे। इससे रेस्टोरेंट क्षेत्र में प्रगति होगी। साथ ही खरीदारी बढ़ेगी। जिससे व्यापार और उद्योग को रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली, मेरठ से आने वाला सामान भी आसानी से एवं कम किराए में बिजनौर पहुंचेगा। आईआईए, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपेंगे। पदाधिकारियों का कहना है कि पहले भी कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन, कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बोले व्यापारी
अगर, मेरठ के लिए रेलवे लाइन बिछती है तो व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। लंबे समय से इसकी मांग चली आ रही है। पहले ममता बनर्जी, अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन, रेलवे लाइन का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। दोबारा जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुच्छल, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
रेलवे लाइन आम आदमी के लिए सबसे सुलभ है। बिजनौर से मेरठ के लिए सीधे रेल लाइन की सुविधा नहीं है। काफी लंबे समय से इसकी मांग चली आ रही है। रेल लाइन बिछाने के कार्य को रफ्तार देने के लिए जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौपेंगे।
-विकास अग्रवाल, डिविजनल चेयरमैन, आईआईए
बिजनौर में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। रेल लाइल बिछने से अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे। इससे व्यापार, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। लंबे समय से रेलवे लाइन बिछाने की मांग चली आ रही है।

- प्रतीक जैन, व्यापारी
किसी भी अच्छे कारोबार के लिए अच्छा यातायात जरूरी है। यातायात के अच्छे साधन से कच्चा और पक्का माल आने-जाने में आसानी होती है। जिला मुख्यालय से महानगरों को रेल की अच्छी यातायात व्यवस्था होनी चाहिए।
- बीएस राजपूत, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed