फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If needed, a big movement will be done

Bijnor News: जरूरत पड़ी तो किया जाएगा बड़ा आंदोलन

Mon, 09 Jan 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
If needed, a big movement will be done
हल्दौर क्षेत्र में बिलाई शुगर मिल के गेट पर क्रमिक अनशन पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के का - फोटो : BIJNOR
हल्दौर (बिजनौर)। बिलाई चीनी मिल से गतवर्ष एवं चालू वर्ष में खरीदे गन्ने का समस्त भुगतान कराने को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का क्रमिक अनशन सोमवार आठवें दिन भी जारी रहा। अत्याधिक ठंड के बावजूद किसान धरने पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को क्रमिक अनशन पर तहसील अध्यक्ष शूरवीर सिंह, तहसील उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, राजीव कुमार, खिलेंद्र सिंह, राकेश कुमार पर बैठे। धरने की अध्यक्षता कर रहे राजपाल भगत ने कहा कि अगर यह मिल प्रशासन नहीं सुनता, तो एक-दो दिन में जल्दी संगठन से विचार-विमर्श करके कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा। जिला महासचिव वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के गन्ने का तुरंत बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराएं। मंडल प्रणाली आईटी सेल मुरादाबाद गौरव कुमार ने कहा कि 16 जनवरी को धरने पर सरदार वीएम सिंह पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से 16 जनवरी को भारी संख्या में धरने पर पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा, जिला कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, कपिल राणा, कृपाल महाराज, नरेंद्र सिंह, योगेंद्र उर्फ बिट्टू, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, गोविंद, बृजपाल सिंह, अंकुर चौधरी, लोकेंद्र सिंह, सुखबीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed