फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If I fight one against one and a quarter lakh then I will be called Govind Singh.

Bijnor News: सवा लाख से एक लड़ाऊं तभे गोविंद सिंह नाम कहाहु

Sun, 04 Jan 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
If I fight one against one and a quarter lakh then I will be called Govind Singh.
नगीना के गुरुद्वारा संत सभा में कीर्तन करता रागी जत्था। स्रोत आयोजक
नगीना। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शनिवार को गुरुद्वारा संत सभा में कथा विचार, कीर्तन दरबार एवं लंगर का आयोजन किया गया। गुरु घर को विशेष रूप से सजाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दीवान हाल में सुखमणि साहिब के पाठ सुबह 10 बजे से आरंभ हुए। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें कल्याण सिंह के रागी जत्थे द्वारा अपने रूहानी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया।
विज्ञापन

कथा वाचक जोगिंदर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे गुरु महाराज ने अमृतपान कराकर उस समय के लोगों को सिंह बनाया और फिर खुद भी पंच प्यारों से अमृत पान कर गोविंद राय से गोविंद सिंह बने। उन्होंने दुश्मन से लड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं तभे गोविंद सिंह नाम कहाहु।’ उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। संगतों से गुरु महाराज द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने का अनुरोध किया। अपराह्न सरबत दे भले की अरदास के बाद लंगर का आयोजन हुआ। लंगर की सेवा राजवीर सिंह चंडीगढ़ वालों के परिवार की ओर से की गई। गुरु सिख भाईचारा सेवा सोसायटी के पदाधिकारी के साथ ही मुख्य रूप से प्रधान गुरुद्वारा संत सभा सरदार केवल पाल सिंह, गुरु घर के ज्ञानी भाई तारा सिंह, कल्याण सिंह, जोगिंदर सिंह, राजवीर सिंह, हरमीत मल्होत्रा, मनमीत सिंह, एड. अमीर सिंह, गुरदयाल सिंह, हरविंदर कौर, कुशदीप सिंह, अजीत कौर, रमिंदर कौर, चारु मल्होत्र, अवनीत कौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed