फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If GST is not deposited then property will be auctioned and accounts will be frozen

Bijnor News: जीएसटी जमा नहीं करने पर संपत्ति नीलाम और खाते होंगे फ्रिज

Fri, 20 Sep 2024 03:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
If GST is not deposited then property will be auctioned and accounts will be frozen
बिजनौर। जीएसटी विभाग की ओर से बैठक कर व्यापारियों को टैक्स जमा करने के लिए कहा जा रहा है। जिले में 1665 व्यापारी ऐसे हैं, जिन पर 12 करोड़ जीएसटी बकाया है। इन फर्माें का टीम ने निरीक्षण भी किया। मगर, इन्होंने टैक्स जमा नहीं किया। इसके चलते अब इन व्यापारियों के बैंक खाते फ्रिज करने, संपत्ति की कुर्की और नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन


जिलेभर के करीब 27 हजार व्यापारी जीएसटी विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें से कुछ व्यापारी ऐसे हैं, जो जीएसटी चोरी कर रहे हैं। खरीद-फरोख्त के विपरीत टैक्स जमा कर रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही हैं। जीएसटी विभाग की ओर से लगातार पंजीकृत फर्मों का निरीक्षण कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जीएसटी जमा नहीं करने वाले 1665 व्यापारियों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। टैक्स जमा नहीं करने पर इनके बैंक खाते फ्रिज किए जाएंगे। साथ ही जिले के 10 बड़े बकाएदारों की सूची प्रशासन को दी जा रही है। ताकि इनकी गिरफ्तारी, संपत्ति कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन से भी मांगी जा रही चल अचल की संपत्ति
जीएसटी विभाग प्रशासन से भी व्यापारियों की चल अचल की संपत्ति की सूचना प्राप्त कर रहा हैं। जिन व्यापारियों ने टैक्स जमा नहीं किया है, उनकी संपत्ति की तहसील, नगरपालिका, नगरपंचायत से सूचना ली जा रही है।

20 सितंबर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि
जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी को हर महीने की 20 तारीख को जीएसटी रिटर्न दाखिल करना होता है। इसमें व्यापारी को खरीद, बिक्री, कर आदि की जानकारी देनी होती है। सितंबर माह में रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि आज है।

प्रमुख सचिव ने कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रमुख सचिव नियुक्त एवं राज्यकर एम देवराज ने जूम मीटिंग कर अधिकारियों को जीएसटी जमा कराने के लिए निर्देशित किया। जो व्यापारी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि राजस्व की पूर्ति की जा सके।


जिले में 1665 व्यापारियों की फर्मों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद भी उन्होंने जीएसटी जमा नहीं की। अब उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जीएसटी जमा नहीं करने पर संपत्ति की कुर्की और नीलामी, बैंक खाते फ्रिज करने की कार्रवाई की जाएगी। - राजीव आर्थर, संयुक्त आयुक्त, कार्यपालक, जीएसटी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed