फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If crime increases, the police station incharge will be punished: SP

अपराध बढ़ा तो थाना प्रभारी पर गिरेगी गाज :एसपी

Sat, 13 Jul 2024 03:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
If crime increases, the police station incharge will be punished: SP
जिले की अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने थाना प्रभारियों के कसे पेंच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अपराध पर अंकुश के लिए अपराधियों को ढूंढ ढूंढ कर कार्रवाई की जाए। अपराधों का ग्राफ बढ़ता है तो थाना प्रभारी पर गाज गिरेगी। इस आशय के साथ एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों के पेंच कसे। साथ ही कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा की गई।
बृहस्पतिवार की शाम पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी रात में 12 बजे तक चली। एसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना प्रभारियों से बिंदुवार अपराधिक घटनाओं के संबंध में जानकारी ली, साथ ही अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

गोष्ठी में एसपी देहात रामअर्ज, एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी संग्राम सिंह, सीओ चांदपुर राजेश सोलंकी, सीओ अर्चना सिंह, सीओ देश दीपक, सीओ सर्वम सिंह, शहर कोतवाल उदय प्रताप सिंह, कोतवाली देहात थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ, एसओ मंडावर रवि तोमर, थाना प्रभारी किरतपुर तेजपाल सिंह सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी देहात ने पढ़ाया पाठ
बिजनौर। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में एएसपी देहात राम अर्ज ने अंगुली चिन्ह ब्यूरो और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को पाठ पढ़ाया। उन्हें फिंगर प्रिंट फीडिंग की बारीकियों से अवगत कराया गया। साथ ही शत प्रतिशत फिंगरप्रिंट की फीडिंग कराए जाने के लिए निर्देश दिए।


एसपी ने किया परेड का निरीक्षण
बिजनौर। रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। परेड के बाद यूपी-112 के वाहनों और ड्रोन कैमरा आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed