फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If corona is increased, there may be a break on marriage

कोरोना के कहर से शादी ब्याह पर आ सकती है आफत

Sun, 11 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
If corona is increased, there may be a break on marriage
कोरोना बढ़ा तो लग सकता है शादी-ब्याह पर ब्रेक
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के कहर से जिले में शादी ब्याह के आयोजन पर ब्रेक लग सकता है। अप्रैल माह में जिले भर में एक हजार से ज्यादा शादी-विवाह हैं। इन शादियों के कार्ड भी बंट गए। बेंक्वेट हॉल से लेकर बैंड बाजे व शादी का हर सामान बुक हो चुका हैं। हालत यह है कि शादी में 500 से ज्यादा कार्ड बांट चुके हैं लेकिन नए नियमों के तहत शादी ब्याह में 100 से ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया जा सकता। ऐसे में धर्मसंकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि किसे बुलाएं और किसे शादी में आने से मना करें।
24 अप्रैल से शादी विवाह का सीजन शुरू हो रहा है। 26 अप्रैल को सबसे बड़ा साहलग है। आलम ये है कि एक बेंक्वेट हॉल में दो-दो शादी हैं। डीजे, बैंडबाजे से लेकर खाने बनाने वाले कारीगर तक बुक हो चुके हैं। अप्रैल में एक हजार से ज्यादा शादी हैं। शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं। लेकिन अब कोरोना की दूसरी लहर के चलते शादी विवाह में 100 से ज्यादा लोगों को बुलाने पर पाबंदी लगा दी गई है। जिन घरों में शादी है वे परेशान हैं कि जिन लोगों को कार्ड भेजे जा चुके हैं, उन्हें शादी में आने से कैसे मना करे। लोगों को शादी ब्याह में भीड़ आने पर प्रशासनिक कार्रवाई का डर भी सता रहा है। अब वे शादी में कोई विघभन न हो, इसका रास्ता तलाश रहे हैं। इसके लिए सत्तापक्ष के नेताओं से भी संपर्क किया जा रहा है लेकिन कहीं से भी यह आश्वासन नहीं मिल रहा है कि शादी में भीड़ आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा के मुताबिक साल 2021 में 17 जनवरी से गुरु अस्त हो गए थे। आठ फरवरी से शुक्र अस्त हो गए। गुरु और शुक्र के अस्त होने के बाद शादी की शहनाई नहीं बजती। 14 फरवरी को गुरु उदय हो गए और 18 अप्रैल को शुक्र उदय हो जाएंगे। 24 अप्रैल से शादियों का मुर्हुत शुरू होगा। 20 जुलाई से चातुर्मास्य व्रत प्रांरभ होंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार चातुर्मास्य में कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किया जाता। 15 नवंबर को चातुर्मास्य समाप्त होने पर विवाह की शहनाई बजनी शुरू होगी। शारदीय नवरात्रो में विवाह संस्कार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी ब्याह के मुहूर्त
अप्रैल - 24,25,26,27,30
मई -2,4,7,8,21,22,23,24,25
जून-4,5,6,18,19,20,21,24,26,27,28,30
जुलाई-1,2,3,4,6,17,18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed