{"_id":"6298feed07f01f03b3240ec0","slug":"if-a-woman-moves-forward-the-whole-family-grows-dm-bijnor-news-mrt591279334","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार बढ़ता है : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार बढ़ता है : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार बढ़ता है : डीएम
बिजनौर। सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से हक की बात, डीएम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने कहा कि अगर एक महिला आगे बढ़ती है तो उसके साथ उसका पूरा परिवार आगे बढ़ता है। कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्रा ने यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या आदि के संबंध में जिले की महिलाओं से ऑनलाइन पारस्परिक संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी, सुरक्षित व सम्मानित बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। जिससे महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक उत्थान हो सकें। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान देकर देश एवं समाज की सेवा कर रही हैं। साथ ही महिलाएं उत्पीड़न के आगे झुके नहीं, बल्कि उसका सामना निडरता से करें। हक की बात, जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में महिलाएं वेब लिंक के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ी। संवाद के दौरान मंडावली की एक महिला ने उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा के संबंध में अपनी समस्या रखी। जिस पर डीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहीं, संवाद में एक शिक्षिका ने छोईया नंगली में स्थित स्कूल को इंटर कॉलेज की मान्यता दिलाने की बात कही। डीएम ने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर शासन को पूर्व में ही भेजा जा चुका है। इसके साथ ही अन्य महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।