{"_id":"60f861928ebc3e6cf26eb524","slug":"idgah-was-deserted-five-people-offered-prayers-in-mosques-dhampur-news-mrt548420389","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह रहीं सूनी, मस्जिदों में पांच लोगों ने अदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह रहीं सूनी, मस्जिदों में पांच लोगों ने अदा की नमाज
विज्ञापन
धामपुर की जामा मसजिद में ईद की नमाज अदा करते शहर इमाम मुफ्ती मुहम्मद कमर कासमी।
- फोटो : DHAMPUR
ईदगाह रहीं सूनी, मस्जिदों में पांच लोगों ने अदा की नमाज
धामपुर। नगर क्षेत्र में ईदुल अजहा का पर्व शांति के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया। मुसलमानों ने मस्जिदों में सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए नमाज अदा की। ईदगाह पर नमाज नहीं हुई। ईदगाह पर कोई नमाज अदा न कर सके। इसके लिए वहां पर पुलिस की तैनाती की गई थी।
मस्जिदों में मौलानाओं ने नमाज अदा कराई। जबकि अधिकांश लोगों से परिवार के साथ अपने घरों में ही नमाज अदा की। जामा मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर ने नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद पशुओं की कुर्बानी दी। क्षेत्र के गांव कनखेड़ी निवासी त्रिलोकचंद ने शिकायत की कि उनके गांव में कभी पहले पशुओं की कुर्बानी नहीं हुई है। पर इस बार कुर्बानी हुई। जिससे ग्रामीणों में असंतोष रहा। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। ईद की नमाज के संपन्न होने के बाद लोगों ने आपस में एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि तहसील क्षेत्र में ईद का पर्व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया है। कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी स्वयं पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर रहे। कई टीमों को गांवों में पैनी निगाह रखने को लगाया गया था। पालिका प्रशासन की ओर से सफाई की व्यापक व्यवस्था की गई थी। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता स्वयं सफाई और पानी की आपूर्ति की बेहतरी के लिए पालिका के अधिकारियों से बार बार जानकारी करते रहे।