{"_id":"5e52c8378ebc3ef3a6617a59","slug":"icse-board-high-school-examination-begins-from-february-27-bijnor-news-mrt4705051140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू
बिजनौर। आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। जिले में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पांच सौ से अधिक छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद के फादर वर्गीज ने बताया कि आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। जिले में आईसीएसई बोर्ड के मात्र पांच विद्यालय संचालित हैं। सभी विद्यालय परीक्षा केंद्र हैं। इनमें सेंट मेरी स्कूल बिजनौर परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के 202 छात्र छात्राएं, सेंट मेरी नगीना केंद्र पर 113 , सेंट मेरी नजीबाबाद केंद्र पर 59, किरतपुर परीक्षा केंद्र पर 49 तथा गुरुकुल नजीबाबाद परीक्षा केंद्र पर 48 छात्र छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देंगे। सभी केंद्र पर हाईस्कूल के 538 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। फादर ने बताया कि छात्र छात्राएं समय से केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा का सारा सिस्टम आनलाइन हैं। थोड़ी सी भी देरी होने पर छात्र परीक्षा से रुक सकता है। छात्र अपना ओरिजिनल एडमिट कार्ड, कालेज का आई कार्ड साथ लाएं। आई कार्ड पर फोटो साफ होना चाहिए। अपना पेन पेंसिल पारदर्शी पाउच में लेकर आएं। जिससे मेन गेट पर तलाशी में कोई परेशानी नहीं हो। कहा कि छात्र परीक्षा केंद्र पर मोबाइल तथा किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर नहीं आएं।