फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   I couldn't see Ruby's face for the last time

Bijnor News: आखिरी बार नहीं देख पाए रूबी का चेहरा

Tue, 29 Jul 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
I couldn't see Ruby's face for the last time
बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद धामपुर थाने में विलाप करते मृतका के परिजन। स्रोत ग्रामीण
धामपुर (बिजनौर)। रूबी ने 15 दिन पहले ही ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया था। ऑपरेशन के जख्म अभी भरे भी नहीं कि बेरहम ससुराल वालों ने उसको दुनिया से ही रुखसत कर दिया। रूबी दुनिया से जा रही थी मगर उसके माता-पिता भी अंतिम यात्रा से पहले उसका चेहरा भी नहीं देख पाए। हत्यारोपी पति मुकुल ने पुलिस को सफाई दी कि उसके ससुराल वालों ने नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल रखा था।
विज्ञापन


रूबी चौहान के शरीर को सोमवार की सुबह 9:00 बजे राम गंगा के घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस अंतिम संस्कार में कुछ ही लोग शामिल हुए थे। जिस तरह से अंतिम यात्रा निकालने चाहिए थी ऐसा कुछ हुआ नही। इतना ही नहीं मोहल्ले वासी भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। चुनिंदा लोगों के साथ ही आरोपी पति शव को नदी के घाट पर ले गया।
विज्ञापन


मृतका के मायके वालों को दोपहर करीब 12:00 मौत की जानकारी गांव के ही कुछ लोगों ने दी। पहले वे गांव में पहुंचे इसके बाद वह श्मशान तक दाैड़े तो वहां रूबी चौहान का शव पूरी तरह जल चुका था। माैके पर पहुंची पुलिस को भी कुछ हड्डी ही जांच के लिए मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े जाने के बाद पति मुकुल ने पुलिस को बताया कि बेटी के जन्म के बाद ऑपरेशन के टांके ठीक नहीं हो पाए थे। जिसकी वजह से रात में 3:00 बजे महिला की मौत हो गई। जब पुलिस में सवाल किया कि मृतक के मायके वालों को क्यों नहीं बताया तो आरोपी का कहना था कि उन्होंने उसका फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल रखा है।

पुलिस के अनुसार दामाद का नंबर ब्लैक लिस्ट होने का मतलब साफ है कि दोनों ही परिवारों में दूरियां बढ़ चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बेटी होने से रूबी चौहान के ससुराल में कोई खुशी नहीं थी।


हरियाली तीज पर भी वह अपनी ससुराल में ही थी। अभी ऑपरेशन के जख्म भी नहीं भरे थे, कि आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी । बड़ी बात यह है कि हत्या कर देने के बाद आरोपियों ने मृतका के परिजनों को भी कोई सूचना नहीं दी। बल्कि गांव के लोगों ने घटना के बारे में उन्हें अवगत कराया। मृतका के परिजन सोमवार को थाने पहुंचे और घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने हत्या आरोपी मुकुल और सास सुशीला को गिरफ्तार कर चालान किया है।
शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे ससुराल वाले
मृतका के पिता ने बताया कि रूबी की जब से शादी हुई थी। तब से उसे उसके ससुराल वालों ने परेशान कर रखा था। कई बार हस्तक्षेप कर परिवार के लोगों को समझने का प्रयास किया । लेकिन उनकी समझ में नहीं आया। रूबी चौहान के साथ आए दिन मारपीट होती थी।





बेटी की बीमारी का बहाना बना गांव के एक व्यक्ति की कार को ले जाने का कर रहा था प्रयास




पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी मुकुल अपने 15 दिन की बेटी के बीमार होने का हवाला देते हुए गांव के एक व्यक्ति की कार को मांग कर ले ले जाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन जैसे ही उसे पता लगा कि मुकुल नशे की हालत में कुछ कर सकता है। तो उन्होंने अपनी कर वापस मंगा ली। जिससे वह नाराज हो गया और फिर बाद और किसी अन्य वाहन से बच्ची को घर पर छोड़ रूबी चौहान को अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed