फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP MLA husband beat the doctor in Bijnor District

भाजपा विधायक के पति ने चिकित्सक को पीटा, पेद्दा कांड को लेकर सुर्खियों में रहे थे ऐश्वर्य

Mon, 14 Oct 2019 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA husband beat the doctor in Bijnor District
बिजनौर में पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा कर रहे ग्राम द्वारिकापुरी के ग्रामीणों को समझाते भाजपा ने - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में एक सड़क हादसे में मां बेटे की मौत के बाद दोनों के शव के पोस्टमार्टम करने में देरी पर परिजन और ग्रामीण भड़क गए। इस दौरान भाजपा विधायक सुचि चौधरी के पति एश्वर्य चौधरी भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि एश्वर्य चौधरी ने चिकित्सक डाक्टर रजनीश शर्मा के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान पोस्टमार्टम पर हंगामा हो गया। चिकित्सक ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। वहीं एश्वर्य चौधरी ने आरोपों को गलत बताया है और चिकित्सक पर मृतकों के परिजनों से बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार रात हल्दौर के गोलबाग के पास गांव द्वारिकापुरी निवासी स्वाति व उसके नौ साल के बेटे भास्कर की मौत हो गई थी। आक्रोशित गांव वालों ने मौके पर जाम लगा दिया था। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी के पति एश्वर्य चौधरी ने रात में ही शवों का पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था, परिजन रात भर इधर से उधर दौड़ते रहे, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक डा.रजनीश शर्मा ने उनसे कहा कि वह अपनी मर्जी से आएंगे, किसी के कहने से नहीं। वह भी भाजपा के एक मंत्री के भाई हैं।

चिकित्सक के साथ मारपीट से गर्माया माहौल
शहर से भाजपा विधायक सुचि चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी के चिकित्सक के साथ मारपीट से माहौल गर्मा गया है। विधायक के पति और चिकित्सक ने एक दूसरे पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। चिकित्सक के पक्ष में कर्मचारी और अधिकारी संगठन उतर आए हैं और विधायक पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार रात हल्दौर के गोलबाग के पास गांव द्वारिकापुरी निवासी स्वाति व उसके नौ साल के बेटे भास्कर की मौत हो गई थी। आक्रोशित गांव वालों ने मौके पर जाम लगा दिया था। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी ने रात में ही शवों का पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था, लेकिन रात में जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम नहीं किया।

पुलिस ने सारे कागज पूरे कर लिए थे, लेकिन पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक नहीं आए। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक डा.रजनीश शर्मा से मिलकर पोस्टमार्टम करने को कहा तो वे बोले कि वह अपनी मर्जी से आएंगे, किसी के कहने से नहीं। वह भी भाजपा के एक मंत्री के भाई हैं।

डीएम से शिकायत करने पर चिकित्सक डा.रजनीश शर्मा साढ़े 11 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। गांव वालों ने उनसे देर से आने की शिकायत की। आरोप है कि तब भी डा.रजनीश शर्मा ने गांव वालों से अभद्रता की। परिजनों ने कहा कि दो लोगों की मौत से उन्हें इतना दुख नहीं पहुंचा, जितना चिकित्सक की बदसलूकी करने से हुआ।

इस पर गांव वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर विधायक पति एश्वर्य चौधरी भी वहां पहुंच गए। चिकित्सक रजनीश शर्मा का आरोप है कि एश्वर्य चौधरी ने उनसे व फार्मासिस्ट अचल वर्मा के साथ मारपीट व अभद्रता की है।

चिकित्सक के समर्थन में आए संगठन
चिकित्सक चिकित्सक डा.रजनीश शर्मा ने डीएम से शिकायत की है कि उनके पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचते ही मौसम चौधरी व उनके समर्थकों ने उनके साथ गाली-गलौज व धक्का मुक्की की। जब फार्मासिस्ट अचल वर्मा ने बताया कि कागज अभी नहीं पहुंचे हैं तो समर्थकों ने उनके साथ भी अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इससे पूर्व भी ऐश्वर्य चौधरी डा.फैज हैदर से इसी तरह बदसलूकी कर चुके हैं।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने डीएम से एश्वर्य चौधरी व उनके समर्थकों के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करने को कहा है। कार्रवाई न होने पर पीसीएस एसोसिएशन व चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठन व बाह्य रोगी सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी है। ऐश्वर्य चौधरी ने भी चिकित्सक की हरकतों के बारे में डीएम को बताया है। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने को लिखा है।

चिकित्सक ने किया संवेदनहीन व्यवहार
ऐश्वर्य चौधरी ने उन पर मारपीट व बदसलूकी करने के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि चिकित्सक ने मृतक के परिजनों से संवेदनहीन व्यवहार किया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पुलिस अधिकारी व परिजन इस बात के गवाह हैं कि बदसलूकी किसने की। सुबह आठ बजे कागज पहुंच गए थे।

इसके बाद भी चिकित्सक रजनीश शर्मा पोस्टमार्टम करने के लिए नहीं आ रहे थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उन्होंने परिजनों के साथ बदसलूकी की और उल्टे उन पर आरोप लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed