{"_id":"61477d5b8ebc3e327f5ec4fc","slug":"husband-claims-nafees-had-killed-manpreet-bijnor-news-mrt556984143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का दावा, नफीस ने की थी मनप्रीत की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का दावा, नफीस ने की थी मनप्रीत की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति का दावा, नफीस ने की थी मनप्रीत की हत्या
अफजलगढ़ (बिजनौर)। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर मिली महिला की प्रेमी ने ही हत्या की थी। महिला के पति सुखबीर सिंह ने अफजलगढ़ थाने के ही गांव मनियावाला निवासी नफीस को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के जिले ऊधम सिंह नगर बाजपुर के गांव भीकमपुर निवासी सुखबीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व वर्ष 2013 में मनप्रीत कौर के साथ हुई थी। उनके एक पुत्री भी है, जिसका नाम प्रबदीप है। उसकी पत्नी काशीपुर में रहकर कपड़े की दुकान पर काम करती थी। इसी बीच उसकी पत्नी मनप्रीत कौर के प्रेम संबंध अफजलगढ़ थाने के गांव मनियावाला निवासी नफीस पुत्र अमीर अहमद कुरैशी से हो गए, लेकिन कुछ दिनों से उन दोनों के बीच अनबन चल रही थी। सुखबीर सिंह की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपी नफीस पूर्व में भी उसकी पत्नी को दो बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। उसने 17 सितंबर की रात करीब 9 बजे नफीस उसकी पत्नी को योजनाबद्ध तरीके से अपने साथ ले गया। रात में ही उसकी पत्नी की ट्रक से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंप कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।