{"_id":"619936fed97a9d68a24325ea","slug":"husband-arrested-in-connection-with-woman-s-suicide-dhampur-news-mrt5656603116","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट/धामपुर। मोहल्ला तराई में पति की बेवफाई से नाराज होकर 19 वर्षीय महिला ने ब्रश चिपकाने का सलोचन पीकर 17 नवंबर को जान दे दी थी। परिजनों ने मृतका के पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतका के पति अनस खान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
एसओ मनोज कुमार परमार ने बताया कि शेरकोट के तराई मुुहल्ले के अनस खान ने मुहल्ले की ही 19 वर्षीय अल्मा परवीन को प्रेम जाल में फंसाने के बाद जुलाई में निकाह कर लिया था। निकाह के बाद अनस पत्नी को लेकर कुछ दिनों तक स्योहारा में बुआ के यहां रहा लेकिन जब बुआ और उसके परिजनों ने अपने यहां रहने से मना कर दिया तो अनस पत्नी को लेकर धामपुर चला गया और किराए पर कमरा लेकर गुजर बसर करने लगा। धामपुर में कुछ दिन रहने के बाद अनस पत्नी अल्मा परवीन को कमरे पर ही अकेला छोड़ कर चला गया। जब इसका पता अल्मा के परिजनों को लगा तो वे उसे अपने साथ शेरकोट ले गए। इस दौरान पति की बेवफाई से नाराज होकर अल्मा परवीन ने ब्रश को चिपकाने वाले सलोचन को पी लिया था। परिजनों ने उसका उपचार कराया लेकिन 17 नवंबर को अल्मा परवीन की मौत हो गई। पिता विकार अहमद ने मृतका के पति अनस खान और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को अनस खान को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।